अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच ने मुकेश राज को गुरुग्राम का जिला महामंत्री किया नियुक्त

 अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच ने मुकेश राज को गुरुग्राम का जिला महामंत्री किया नियुक्त



गुरुग्राम। व्यापारियों के हितों के लिए कार्यरत अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच ने संगठन के विस्तार को मजबूती देते हुए मुकेश राज को जिला गुरुग्राम का जिला महामंत्री नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग की ओर से जारी नियुक्ति पत्र के माध्यम से की गई।

13 जुलाई 2026 को जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि समाजसेवा, व्यापारिक एवं सामाजिक क्षेत्र में मुकेश राज की सक्रिय भागीदारी, संगठन के प्रति समर्पण तथा व्यापारी हितों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संगठन ने विश्वास जताया है कि मुकेश राज संगठन के संविधान, उद्देश्यों एवं सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करते हुए व्यापारी वर्ग के हितों की रक्षा, संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

नियुक्ति पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच देशभर के छोटे, मध्यम एवं बड़े व्यापारियों तथा लघु एवं मध्यम उद्योगों के हितों की रक्षा के लिए कार्यरत एक राष्ट्रीय संगठन है, जो समय-समय पर व्यापारियों से जुड़े मुद्दों को सरकार एवं संबंधित विभागों के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाता रहा है।

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग एवं राष्ट्रीय महामंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने मुकेश राज को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال