समाज उत्थान न्यास करेगा 2026 में अव्वल रहे विद्यार्थियों का सम्मान



गुरुग्राम। समाज उत्थान न्यास (रजि.) गुरुग्राम 10वीं और 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान करेगा। इसके लिए आगामी 30 अगस्त 2026 रविवार को सोहना में प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 आयोजित किया जा रहा है।

30 अगस्त 2026 को सुबह नौ बजे से महाराजा अग्रसेन भवन, पलवल रोड सोहना में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह होगा। कार्यक्रम में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन सैनी मुख्य अतिथि रहेंगी। अध्यक्षता चौधरी भीम सिंह सैनी करेंगे और स्वागत अध्यक्ष उद्योगपति सुरेंद्र सैनी होंगे। समारोह में सुशील गिरी जी महाराज, राष्ट्रमंडल खेल-2026 की स्वर्ण पदक विजेता शर्मिला धनखड़ सहित कई गणमान्य मौजूद रहेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, पूर्व मंत्री कुंवर संजय सिंह, विधायक तेजपाल तंवर, विधायक मुकेश शर्मा और विधायक बिमला चौधरी भी विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाने पहुंचेंगे।

न्यास ने बताया कि केवल उन्हीं विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा्र जिन्होंने निर्धारित प्रक्रिया से पंजीकरण कराया है और 2026 में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। आयोजकों ने कहा कि इस समारोह का उद्देश्य मेधावी छात्रों का मनोबल बढ़ाना और शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल बनाना है। कार्यक्रम संयोजक मंडल में संरक्षक नरेश कुमार, ओ.पी. सैनी, श्रीपाल सैनी, सोनू सैनी, नरेंद्र दत्त सैनी और कृष्ण सैनी सहित कई समाजसेवी शामिल हैं।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال