80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन हुआ द श्री जी स्कूल में

 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन हुआ द श्री जी स्कूल में

 फरीदाबाद

देशभक्ति, उत्साह और राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत वातावरण में द श्री जी स्कूल, लेकवुड सिटी, फरीदाबाद में भारत का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया।


हमारे दूरदर्शी एवं प्रेरणास्रोत श्री रघबीर भड़ाना की राष्ट्रभक्ति तथा भावी पीढ़ी को जिम्मेदार एवं संस्कारवान नागरिक बनाने की उनकी प्रतिबद्धता को स्मरण करते हुए विद्यालय परिवार ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को पूरे उत्साह और देशप्रेम की भावना के साथ मनाया।


इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि मेजर डॉ. मोहम्मद अली शाह की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई। समारोह में चेयरमैन श्री चरनजीत भड़ाना, वाइस चेयरमैन श्री अमित भड़ाना एवं प्रधानाचार्या डॉ. मोनिका मेहता की उपस्थिति ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।


विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं विभिन्न मनमोहक कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम की भावना को अभिव्यक्त किया। देशभक्ति परिधान में सजे नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने समारोह में उत्साह, उमंग और ऊर्जा का संचार किया।


विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के अथक प्रयासों, समर्पण और सहयोग की सराहना की, जिनके सामूहिक प्रयासों से यह समारोह भव्य एवं सफल बन सका।


समारोह के समापन पर एकता, राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा, जिम्मेदारी और देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया कि वे स्वतंत्रता के महत्व को समझें और अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी पूरी निष्ठा से पालन करें।


यह समारोह सभी के लिए एक प्रेरणादायी स्मरण रहा कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार और गौरव ही नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। इस अवसर ने प्रत्येक विद्यार्थी को एक संवेदनशील, जिम्मेदार, संस्कारवान और गौरवान्वित भारतीय नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।


समूचा समारोह राष्ट्रप्रेम, एकता और स्वतंत्रता के गौरव की भावना से ओत-प्रोत रहा और सभी के हृदय में देश के प्रति सम्मान एवं समर्पण की भावना को और अधिक प्रबल कर गया।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال