राजकीय कन्या महाविद्यालय मानेसर में मनाया गया विश्व उद्यमिता दिवस


मानेसर। हरियाणा सरकार एवं उच्चतर शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार राजकीय कन्या महाविद्यालय, मानेसर में 21 अगस्त 2026 को विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने मुख्यमंत्री के संबोधन के सीधे प्रसारण में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य श्री परवीन सिंह फोगाट के दिशा-निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम का समन्वय उद्यमिता विकास प्रकोष्ठ एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ की संयोजक सहायक प्रोफेसर संगीता रानी ने किया।



कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस दौरान विद्यार्थियों को नए विचारों को विकसित करने, उन्हें व्यावहारिक रूप देने और रोजगार तलाशने के बजाय रोजगार सृजन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

महाविद्यालय प्रबंधन ने कहा कि आज के बदलते दौर में युवाओं के भीतर उद्यमशील सोच विकसित करना बेहद जरूरी है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपने कौशल और रचनात्मक विचारों को व्यवसायिक अवसरों में बदलने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी करते हुए उद्यमिता और नवाचार से जुड़े विषयों में रुचि दिखाई।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال