स्वास्थ्य,टीबी जांच व जागरूकता शिविर
`गुरुग्राम रेड क्रॉस सोसाइटी ने प्रवासी श्रमिकों हेतु लगाया विशाल स्वास्थ्य एवं टीबी जांच शिविर`
`स्वास्थ्य विभाग ओर जीराम सेवा फाउंडेशन का सराहनीय सहयोग`
जिला रेडक्रॉस सोसाइटी गुरुग्राम की तरफ से भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी हरियाणा राज्य शाखा के वाइस चेयरमैन अंकुश मिगलानी जी, महासचिव डॉ सुनील कुमार जी, गुरुग्राम उपायुक्त व प्रधान श्री उत्तम सिंह जी एवं अतिरिक्त उपायुक्त सोनू भट्ट जी तथा रेडक्रॉस सचिव विकास कुमार जी के मार्गदर्शन में संचालित टीबी प्रोजेक्ट द्वारा गुरुग्राम के सेक्टर 63 में प्रवासी मजदूरो हेतु विशाल स्वास्थ्य एवं टीबी जांच शिविर आयोजित किया गया । जिसमें की सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्त जांच, आंखों की जांच, दांतों की जांच, टीबी और एचआईवी की जांच के साथ-साथ उचित पोषाहार सलाह भी दी गई।
कुल 200 से ज्यादा श्रमिक उपस्थित हुए जिनमें 110 से ज्यादा लोगों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ लिया। 63 लोगों का तत्स्थान एक्स रे किया गया जिनमें 2 संभावित रोगी मिले।
सभी उपस्थित प्रवासी श्रमिकों को स्वास्थ्य सावधानियां रखने की सलाह दी गई । 59 रोगियों को निशुल्क दवाएं वितरित की गई। टिबी रोग की उचित जानकारियां दी गई और बचाव के तरीके बताए गए।
सचिव श्री विकास कुमार जी ने सभी लोगों को आश्वासन दिया कि आपको स्वास्थ्य संबंधी, टिबी संबंधी कभी भी कोई भी सहायता चाहिए परामर्श चाहिए तो जिला रेड क्रॉस सोसाइटी हमेशा आपके साथ तैयार है।
जिला टिबी समन्वयक रोहिताश शर्मा ने शिविर का संचालन करते हुए सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया और सभी प्रतिभागियों को विश्वास दिलाया की आपको कोई भी समस्या हो या सहायता चाहिए तो हमसे संपर्क करें। गुरुग्राम टीबी मुक्त करने के संकल्प के साथ जिला रेड क्रॉस सोसाइटी हमेशा आपके साथ काम करने को उत्साहित है।
डॉ रंजना मल्होत्रा जी, जिला टीबी ऑफिसर ने बताया कि पूरा टीबी विभाग क्षेत्र के लोगों के सम्पूर्ण उत्तम स्वास्थ्य हेतु हमेशा प्राथमिकता से कार्य करते हैं। सभी जरूरतमंद लोगों की सेवा हेतु पूरी टीम हमेशा तैयार रहती है।
रेड क्रॉस सोसाइटी से संगीता, मंजू शर्मा,सुषमा, कविता सरकार, वनीता,मनोज चौहान आदि ने शिविर संचालित करने में उत्तम कार्य किया।


