ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के लिए पवित्र गंगाजल पहुंचा गुफा वाले मंदिर, राजीव नगर.

 ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के लिए पवित्र गंगाजल पहुंचा गुफा वाले मंदिर, राजीव नगर.

  जैसा कि आपको विदित  है कि 3 अगस्त 2026 को सावन के पहले सोमवार को ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा गुफा वाले शिव मंदिर से चलकर नल्लण महादेव मंदिर, से झिरकेश्वर महादेव मंदिर से और शृंगार मंदिर के लिए जाएगी. उसके लिए पवित्र गंगाजल के लेने के लिए आदरणीय सुरेंदर सैनी सह संयोजक ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा, राजेश छाबड़ा जी, दुर्गेश वाधवा जी, हर्ष बजरंगी के द्वारा ये पवित्र जल लाया गया और इसको गुफा वाले शिव मंदिर में स्थापित किया गया. कल यही पवित्र गंगाजल जलाभिषेक के लिए जाएगा.

 पवित्र गंगाजल लेकर आई टीम को आशीर्वाद देने के लिए मंदिर के स्वामी 

 पूज्य स्वामी सत्यानंद परमहंस जी महाराज.

स्वागत मे आदरणीय थानमल जी आदरणीय राजेश दुआ जी सह संयोजक ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा, धर्मेंद्र फौजी संयोजक ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा, सुरेंद्र तंवर जी अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद गुरुग्राम.गगनदीप चौहान जी प्रवीण हिंदू जी विशाल जी, तरुण गुर्जर जी, राज जी.और काफ़ी संख्या में सनातनी मौजूद रहे

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال