स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा एवं नशा मुक्ति का संदेश

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा एवं नशा मुक्ति का संदेश 



भारतीय जनता पार्टी गुरुग्राम की सचिव श्रीमती कांता सेन जी के नेतृत्व में सेक्टर-45 लेबर चौक के सभी श्रमिक भाइयों के साथ लेबर चौक से अंबेडकर चौक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।


इस अवसर पर श्रमिक भाइयों को नशा मुक्ति का संदेश देते हुए स्वस्थ, सुरक्षित और नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया गया। सभी मजदूर भाइयों ने नशे से दूर रहने और दूसरों को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने की शपथ ली।


कार्यक्रम में मजदूर संघ से भाई हरिदासी, सुमन जी, गुलाब जी, ग्यारसी जी, पप्पू जी, सुंदर जी, प्रकाश जी, आर.एस. यादव, राम, अरुण यादव, संतोष, समजा शाह, मिस्टर यादव, नीतीश कुमार, सरोज रानी, राहुल कुमार, राजू, फूल, दीपक, अर्जुन, प्रीतम, राकेश शाह, गोपाल, अरविंद कोदर सहित अनेक श्रमिक भाई-बहन उपस्थित रहे।


तिरंगा हमारी शान है, नशामुक्त समाज हमारा संकल्प है।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال