भारत विकास परिषद् महाराणा प्रताप शाखा, गुरुग्राम ने मनाया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस, तीज उत्सव एवं दायित्व ग्रहण समारोह

 भारत विकास परिषद् महाराणा प्रताप शाखा, गुरुग्राम ने मनाया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस, तीज उत्सव एवं दायित्व ग्रहण समारोह


रेखा तिवारी अध्यक्ष, मीनाक्षी गुप्ता सचिव अर्शा गुप्ता कोषाध्यक्ष का दायित्व गृहण किया।

भारत विकास परिषद्, महाराणा प्रताप शाखा, गुरुग्राम द्वारा दायित्व ग्रहण समारोह, 80वें स्वतंत्रता दिवस एवं तीज उत्सव का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति, भारतीय संस्कृति, संगठन भावना, सेवा एवं संस्कार का सुंदर समन्वय देखने को मिला।


कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सामूहिक वंदे मातरम् गायन के साथ हुआ। इसके पश्चात गणेश वंदना प्रस्तुत की गई। 

शाखा की ओर से सचिव श्रीमती मीनाक्षी गुप्ता द्वारा सभी उपस्थित मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, भारत विकास परिषद् के पदाधिकारियों, सदस्यों, मातृशक्ति, युवाओं एवं बच्चों का स्वागत किया गया।

स्वागत उद्बोधन में 80वें स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता, संस्कृति एवं मूल्यों को मजबूत बनाने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका पर बल दिया गया। साथ ही भारत विकास परिषद् के सेवा एवं संस्कार के मूल उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया गया।


कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण दायित्व ग्रहण एवं नए सदस्यों का स्वागत समारोह रहा। शाखा के विभिन्न दायित्वों को ग्रहण करने वाले पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अपने दायित्व एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। नए सदस्यों का भी स्वागत किया गया तथा उनसे शाखा की सेवा, संस्कार, संपर्क एवं राष्ट्रहित की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता की अपेक्षा व्यक्त की गई। इस अवसर ने शाखा के विस्तार एवं संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करने का संदेश दिया।


स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सर्वम फ़ाउंडेशन की बालिकाओं द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। वंदे मातरम्, भारत की बेटी एवं मितवा जैसी प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। 

श्री आर. के. गर्ग द्वारा मधुर गीत तथा अनन्या की मनमोहक नृत्य प्रस्तुति ने कार्यक्रम में उत्साह और विविधता का रंग भर दिया। सभी प्रस्तुतियों को दर्शकों की भरपूर सराहना एवं तालियाँ मिलीं।

शाखा अध्यक्ष श्रीमती रेखा तिवारी ने अपने संबोधन में संगठन की गतिविधियों, सेवा कार्यों एवं भविष्य की दिशा पर प्रकाश डालते हुए सभी सदस्यों से मिलकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। 


मुख्य अतिथि श्री महेन्द्र शर्मा जी- क्षेत्रीय सयुंक्त महा सचिव ने  अपने प्रेरणादायी संबोधन के माध्यम से उपस्थित सदस्यों का मार्गदर्शन किया और राष्ट्र, समाज एवं संगठन के प्रति समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।


इसके पश्चात तीज उत्सव का आयोजन किया गया। सावन की उमंग, भारतीय नारी की सांस्कृतिक परंपराओं एवं लोक संस्कृति को विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत किया गया। 


श्रीमती आशा गोयल एवं श्री आर. के. गर्ग के मधुर गीतों ने समारोह के वातावरण को और अधिक आनंदमय बना दिया।


इस अवसर पर श्रीमती ममलेश जैन जी  ऋषि अग्रवाल राजीव छाबड़ा विवेकानंद तिवारी कमल अग्रवाल डॉ के के खुराना सुभाष सिंगला  नरेश शर्मा सुरेंद्र गहलावत की गरिमामय उपस्थिति रही

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال