केआर मंगलम विश्वविद्यालय और फिलीपींस की होली एंजल्स यूनिवर्सिटी के बीच ऐतिहासिक एमओयू

 केआर मंगलम विश्वविद्यालय और फिलीपींस की होली एंजल्स यूनिवर्सिटी के बीच ऐतिहासिक एमओयू



गुरुग्राम। केआर मंगलम विश्वविद्यालय (KRMU) के डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेंसिक साइंस ने अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए फिलीपींस की प्रतिष्ठित Holy Angel University के साथ एक महत्वपूर्ण MoU (Memorandum of Understanding) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह पहल विभाग की एचओडी डॉ. कोमल यादव के प्रयासों से संभव हुई है।


इस समझौते के माध्यम से केआर मंगलम विश्वविद्यालय के फॉरेंसिक साइंस के विद्यार्थियों को अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर Student Exchange Programme में भाग लेने तथा विदेशी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ शैक्षणिक एवं अकादमिक गतिविधियों में जुड़ने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही Faculty Exchange Programme के माध्यम से दोनों विश्वविद्यालयों के शिक्षक एक-दूसरे के साथ अपने शिक्षण, शोध एवं विशेषज्ञता का आदान-प्रदान कर सकेंगे।


यह MoU फॉरेंसिक साइंस के विद्यार्थियों को International Exposure प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें वैश्विक स्तर की फॉरेंसिक तकनीकों, शोध पद्धतियों और अकादमिक वातावरण से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे विद्यार्थियों के ज्ञान, कौशल और रोजगार के अवसरों को भी नई दिशा मिलेगी।


डॉ. कोमल यादव ने कहा कि “यह MoU हमारे विद्यार्थियों को वैश्विक मंच से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। हमारा उद्देश्य फॉरेंसिक साइंस के विद्यार्थियों को केवल कक्षा तक सीमित न रखते हुए उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर के exposure, research opportunities और academic collaboration उपलब्ध कराना है।”


इस अवसर पर विश्वविद्यालय के Vice Chancellor, Registrar, Dean Research, Dean SBAS, Department of Forensic Science की HOD डॉ. कोमल यादव, दीपक मिश्रा, नितिन त्यागी एवं नैन्सी यादव सहित अन्य गणमान्य अधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।


Holy Angel University के साथ यह अंतरराष्ट्रीय सहयोग KRMU के फॉरेंसिक साइंस विभाग की वैश्विक अकादमिक पहचान को मजबूत करने तथा विद्यार्थियों के लिए International Student & Faculty Exchange, Collaborative Research और Knowledge Sharing के नए अवसर खोलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال