-जीएलआरए इंडिया और आर्टेमिस हॉस्पिटल के सहयोग से पवित्रा आंगनवाड़ी केंद्र पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
गुरुग्राम। मानेसर गांव स्थित पवित्र के आंगनवाड़ी केंद्र पर सोमवार को जीएलआरए इंडिया और आर्टेमिस हॉस्पिटल के संयुक्त सहयोग से सैनिटरी नैपकिन वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान 35 महिलाओं को सैनिटरी नैपकिन किट वितरित की गईं। वितरण के साथ-साथ महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता के महत्व, सैनिटरी नैपकिन के सुरक्षित उपयोग और इस दौरान अपनाई जाने वाली स्वस्थ आदतों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, ताकि समुदाय में बेहतर स्वास्थ्य और जागरूकता को बढ़ावा दिया जा सके।
इस अवसर पर जीएलआरए इंडिया की हेड कम्युनिकेशन एंड पीआर डा. गीतांजलि, प्रोजेक्ट मैनेजर सरीता, काउंसलर वनीता पीटर और काउंसलर ज्योति आदि मौजूद रहें. टीम ने महिलाओं से खुलकर बात की और माहवारी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने पर जोर दिया। जीएलआरए इंडिया की ओर से बताया गया कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वच्छता के साधन उपलब्ध कराना है।
