दीपक शर्मा बने राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष

 दीपक शर्मा बने राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष


सामाजिक कार्यकर्ता दीपक शर्मा को राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के पर्यावरण प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

वृंदावन के गोधूलि पुरम स्थित श्री हरिदास धाम में आयोजित संगठन की विशेष बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री ने उनके मनोनयन की घोषणा की।


राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के कैंप कार्यालय श्री हरिदास धाम पर आयोजित विशेष बैठक में दीपक शर्मा के नाम की घोषणा की गई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री ने दीपक शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहने वाले कार्यकर्ताओं की संगठन को आवश्यकता है।

गंगा और यमुना की स्वच्छता सहित पर्यावरण से जुड़े मुद्दों को लेकर दीपक शर्मा लगातार सक्रिय रहे हैं।

हाल ही में छाता गन्ना मिल से जुड़े मामले में भी उनके द्वारा धरना-प्रदर्शन किया गया था।


राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आचार्य आनंद बल्लभ गोस्वामी ने दीपक शर्मा के मनोनयन का स्वागत करते हुए कहा कि वह समाज सेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं।

उन्होंने दीपक शर्मा को युवा, कर्मठ और जुझारू व्यक्तित्व का धनी बताते हुए कहा कि पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उनकी नियुक्ति उचित है।


वहीं, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वजीत अवस्थी ने भी दीपक शर्मा के मनोनयन पर हर्ष व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बैठक में मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दीपक शर्मा का स्वागत किया।

राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की इस नियुक्ति के बाद अब पर्यावरण संरक्षण से जुड़े मुद्दों को लेकर संगठन की गतिविधियों को और गति मिलने की उम्मीद है।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال