गुरुग्राम में आज हुआ ‘भारत-भारती रक्षा बंधन महोत्सव’

 गुरुग्राम में आज हुआ ‘भारत-भारती रक्षा बंधन महोत्सव’

एक भारत-श्रेष्ठ भारत और राष्ट्रीय एकता का दिया गया संदेश

गुरुग्राम। रक्षा बंधन के पावन अवसर पर भारत भारती, गुरुग्राम की ओर से आज 30 अगस्त को ‘भारत-भारती रक्षा बंधन महोत्सव’ का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य देश की विविधता में एकता, राष्ट्रीय भावना और भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।


कार्यक्रम बन्नी वाला शिव मंदिर, ओल्ड खांडसा रोड, उद्योग विहार इंडस्ट्रियल एरिया फेज-6, सेक्टर-37, गुरुग्राम में सुबह 10 बजे से आयोजित हुआ। आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने हिस्सा लेकर एक-दूसरे को रक्षा सूत्र बांधकर और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में डॉ. शुभि कोठरी मुख्य अतिथि तथा श्री राजकुमार उपाध्याय विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हहुए। वहीं श्री पूरन यादव, पूर्व वाइस चेयरमैन गोसेवा आयोग, हरियाणा और श्री अवनीश राघव, पार्षद वार्ड नंबर-9, महावीर यादव पार्षद वार्ड नंबर 10 गुरुग्राम को सम्मानित अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया।


कार्यक्रम में गिरीश कामत बैंगलोर, शाश्वत मेहता जी गुजरात, मनोज गोयल जी जयपुर, श्री समय सिंह सैनी जी, भारत भारती के उतर भारत क्षेत्रीय संगठन मंत्री विवेकानंद दीक्षित, पूज्य बाबा बृहस्पतिनाथ, समाजसेवी रणवीर सिंह,  समाजसेवी सुरेंद्र जी, देवेंदपाल जी, हरीश जी, सुनील मेहता जी, सत्यदेव, रवींद्र तंवर, डॉ युगल किशोर उपाध्याय, एम पी शर्मा जी सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने हिस्सा लिया


आयोजकों में आचार्य मनीषहरी आमेटा ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से समाज में यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि राज्य, भाषा और संस्कृति की विविधता के बावजूद सभी भारतीयों की पहचान एक है। कार्यक्रम का मूल संदेश ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ रहेगा।


आयोजकों के अनुसार “एकता में शक्ति, विविधता में सुंदरता और भारत में हमारा गर्व” की भावना के साथ रक्षा बंधन को राष्ट्रीय एकता और भाईचारे के पर्व के रूप में मनाया जाएगा।



Previous Post Next Post

نموذج الاتصال