सेक्टर 4 में मनाया जाएगा शहीद भगत सिंह जन्मदिन:-श्रीपाल शर्मा

 सेक्टर 4 में मनाया जाएगा शहीद भगत सिंह जन्मदिन:-श्रीपाल शर्मा



शहीद यादगार मंच हरियाणा व कादीपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन अध्यक्ष श्रीपाल शर्मा ने बताया कि आजादी आंदोलन के अग्रिम पंक्ति के योद्धा राजगुरु, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद, बटुकेश्वर दत्त, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे महान क्रांतिकारियों के साथी देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ न्योछावर करने वाले हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूमने वाले अमर शहीद बलिदानी शहीदे आजम भगत सिंह के 120 वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर 27 सितंबर रविवार शाम को 5:00 बजे भगत सिंह पार्क सेक्टर 4 गुरुग्राम में शहीद यादगार मंच वह शहीद भगत सिंह रेसिडेंट सोसाइटी और महिला शक्ति मंच गुरुग्राम की तरफ से सामूहिक रूप से मनाया जाएगा जिसमें गुरुग्राम विधायक व हरियाणा ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष माननीय श्री मुकेश शर्मा पहलवान जी मुख्य अतिथि होंगे और कई गणमान्य लोग भी शामिल रहेंगे हम आप सभी से निवेदन करते हैं कि अपने महापुरुषों को याद करते हुए कार्यक्रम में शामिल होकर पुष्प अर्पित करते हुए आप भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करें

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال