द्रोणाचार्य कॉलेज की छात्रा निकिता ने बढ़ाया देश का सम्मान, एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता स्वर्ण पदक

द्रोणाचार्य कॉलेज की छात्रा निकिता ने बढ़ाया देश का सम्मान, एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता स्वर्ण पदक



एशियन गेम्स में भारत की स्वर्णिम जीत पर द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय, गुरुग्राम में खुशी का माहौल


महाविद्यालय की छात्रा निकिता ने भारतीय टीम की जीत में निभाई अहम भूमिका, कॉलेज परिवार ने जताया गर्व


गुरुग्राम, 26 सितंबर। एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम द्वारा स्वर्ण पदक जीतने पर द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय, गुरुग्राम में खुशी और उत्साह का माहौल रहा। भारतीय टीम ने ईरान को 37-34 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत में द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय की छात्रा एवं भारतीय महिला कबड्डी टीम की खिलाड़ी निकिता ने अहम भूमिका निभाई, जिससे महाविद्यालय परिवार में गर्व और खुशी की लहर है।


महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. मनीषा राणा ने निकिता को बधाई देते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में निकिता ने अपने शानदार प्रदर्शन से देश और महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। उनका प्रदर्शन महाविद्यालय के अन्य विद्यार्थियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है।


प्राचार्या ने कहा कि निकिता के जापान से वापस लौटने पर महाविद्यालय की ओर से उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निकिता की इस उपलब्धि ने पूरे महाविद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया है और आज का दिन सभी के लिए खुशी एवं गर्व का अवसर है।


महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष, द्रोणाचार्य एवं पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित प्रो. डॉ. सुनील डबास ने भारतीय महिला कबड्डी टीम और निकिता के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने बताया कि मुकाबले की शुरुआत से ही भारतीय टीम ने निकिता को मैदान में उतारा और उन्होंने अपने दमदार खेल से टीम को मजबूती प्रदान की। भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले हाफ तक ईरान के खिलाफ 22-12 की बढ़त बना ली थी।


उन्होंने बताया कि दूसरे हाफ में मुकाबला काफी चुनौतीपूर्ण रहा और ईरान की खिलाड़ियों के साथ खेल के दौरान निकिता तथा पूजा हथवाला को चोट भी लगी। इसके बावजूद दोनों खिलाड़ियों ने हौसला बनाए रखा और टीम के लिए लगातार बेहतर प्रदर्शन किया। भारतीय खिलाड़ियों के शानदार सामूहिक प्रदर्शन के दम पर भारत ने 37-34 से मुकाबला जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।


भारतीय महिला कबड्डी टीम की इस शानदार उपलब्धि के बाद महाविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। इस अवसर पर 


इस अवसर पर प्रो. कविता, डॉ. विजय दहिया, डॉ. विकास, डॉ. अन्नू, डॉ. प्रियंका, प्रो. आर.के. शर्मा, डॉ. राकेश, प्रो. प्रीति, डॉ. कर्मवीर, डॉ. ज्योति, डॉ. विकास दीप, डॉ. विशाल, पुनीत, प्रवीण, डॉ. राकेश मुंदरिया, प्रो. बिना, डॉ. तरुणलता सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी तथा सैकड़ों विद्यार्थी मौजूद रहे और निकिता को उनकी शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال