टीबी रोगियो को उच्च प्रोटीन किट का रेड क्रॉस गुरुग्राम ने जमना ऑटो के सहयोग से किया वितरण

 टीबी रोगियो को उच्च प्रोटीन किट का रेड क्रॉस गुरुग्राम ने जमना ऑटो के सहयोग से किया वितरण 

टीबी मुक्त गुरुग्राम-रेड क्रॉस का संकल्प



गुरुग्राम।

जिला रेडक्रॉस सोसायटी गुरुग्राम द्वारा उपायुक्त उत्तम सिंह एवं एडीसी सोनू भट्ट एवं रेडक्रॉस हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ के उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी व महासचिव डॉ सुनील के कुशल दिशा निर्देशन में  तथा रेडक्रॉस सचिव विकास कुमार और सीएमओ डॉ लोकवीर सिंह और डीटीओ डॉ रंजना व जमना ऑटो इंडस्ट्रीज लिमिटेड की ओर से संयम मराठा (हेड, सीएसआर) के मार्गदर्शन में टीबी मुक्त भारत-टीबी मुक्त गुरुग्राम कार्यक्रम के तहत टीबी रोग जागरुकता एवम 100 टीबी रोगियों को उच्च प्रोटीन किट वितरण किया गया।


कार्यक्रम में जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव विकास  कुमार ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। सचिव विकास कुमार ने कहा कि आसपास में किसी भी व्यक्ति को टीबी के लक्षण नजर आए तो उनको नजदीकी सिविल अस्पताल, पीएचसी, सीएचसी जाने की सलाह दें ताकि उनको निशुल्क व उत्तम स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिले। उन्होंने आगे बताया कि किसी भी रोगी को कोई भी समस्या हो तो जिला रेडक्रॉस सोसायटी उनकी सहायता हेतु हर समय उपलब्ध है। 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ लोकवीर सिंह ने उपस्थित लोगों व रोगियों को टीबी की बिमारी के बचाव के बारे में बताते हुए समय पर दवा लेने की सलाह दी ताकि बीमारी को नियंत्रित करते हुए जल्द से जल्द स्वस्थ हो सकें। 



जमना ऑटो से संयम मराठा (हेड, सीएसआर) ने अपने संदेश द्वारा सभी मरीजों को स्वस्थ और उच्च प्रोटीन डाइट लेने के लिए प्रेरित किया । 

डीटीओ डॉ रंजना ने सभी को अपने घर व आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखने के बारे में कहा ताकि गंदगी से उत्पन्न जीवाणुओं से बिमारियों को फैलने में रोकथाम मिले।


कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला टीबी समन्वयक रोहिताश शर्मा ने शिविर में सभी को टीबी रोग की सही जानकारी, लक्षण, बचाव के उपाय आदि पर संपूर्ण विस्तृत जानकारी दी। लोगों के सवालों के जवाब भी दिए गए जो जो शंकाएं थी, वह निवारण की गई। बताया गया कि इन सभी उचित जानकारियों का उपयोग करके हम सब समाज में टीबी रोकने की पहल करें , और अपने आसपास के लोगों को टीबी मुक्त रखने में अपना योगदान दें। 

इस अवसर पर रेड क्रॉस पैटर्न कर्नल पी के भल्ला ने उपस्थित सभी लोगों को टीबी मुक्त भारत की शपथ भी दिलवाई।

माननीय प्रधानमंत्री जी के लक्ष्य अनुसार भारत को हम सबको मिलकर टीबी मुक्त करना है। 

इस अवसर पर  जमना ऑटो इंडस्ट्रीज लिमिटेड की ओर से अनिल भारद्वाज (मैनेजर) एवं जय गहलावत (सीएसआर कोऑर्डिनेटर) व सिविल हॉस्पिटल से डीपीसी मनीषा चाहर, पीपीएम पूनम देवी तथा रेडक्रॉस सोसायटी से आकांशा, टीबी प्रोजेक्ट से कविता सरकार, सुषमा रानी, मंजू शर्मा, जयभगवान, पवन कुमार व स्वयं सेवक सेक्टर 9 कॉलेज के विद्यार्थियों ने शिविर को सफल बनाने में सराहनीय सहयोग किया।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال