सूरज स्कूल रेवाड़ी में ‘चैंपियंस एरीना 2026’ का भव्य आयोजन

सूरज स्कूल रेवाड़ी में ‘चैंपियंस एरीना 2026’ का भव्य आयोजन



रेवाड़ी, 9 अक्टूबर। सूरज स्कूल, रेवाड़ी में शुक्रवार को इंटर-स्कूल एथलेटिक्स प्रतियोगिता ‘चैंपियंस एरीना 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। इसमें रेवाड़ी, धारूहेड़ा, गुरुग्राम एवं आसपास के क्षेत्रों के 15 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।


कार्यक्रम का शुभारंभ सूरज एजुकेशन ग्रुप के निदेशक डॉ. हरीश प्रसाद एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या सुश्री हिमांशी रमन दुआ की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। डॉ. हरीश प्रसाद ने मशाल प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में विद्यार्थियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।


प्रतियोगिता में रमन मुंजाल विद्या मंदिर, गुरुग्राम ने प्रथम, यूरो इंटरनेशनल स्कूल, धारूहेड़ा ने द्वितीय तथा दिल्ली पब्लिक स्कूल, रेवाड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निदेशक डॉ. हरीश प्रसाद ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफियाँ प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करने और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


प्रधानाचार्या सुश्री हिमांशी रमन दुआ ने सभी सहभागी विद्यालयों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के माध्यम से आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।


कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। ‘चैंपियंस एरीना 2026’ ने खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हुए आपसी सहयोग, अनुशासन और खेल भावना का प्रेरणादायक संदेश दिया।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال