देश सेवा और अक्षम लोगों की मदद के लिए समर्पित रहा पंडित गंगा प्रसाद शर्मा का जीवन: चौधरी महेंद्र सिंह

 देश सेवा और अक्षम लोगों की मदद के लिए समर्पित रहा पंडित गंगा प्रसाद शर्मा का जीवन: चौधरी महेंद्र सिंह  

पूज्य पिता पंडित गंगा प्रसाद शर्मा से समाज के सभी वर्ग को साथ लेकर चलने की मिली सीख: डॉ मुकेश शर्मा

महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित गंगा प्रसाद शर्मा की 24 वीं पुण्य तिथि पर अर्पित की गई भावभीनी श्रद्धांजलि

गुरुग्राम: रोटरी क्लब ब्लड बैंक गुरुग्राम के अध्यक्ष, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं ब्राह्मण समाज आफ इंडिया के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ मुकेश शर्मा के पिता एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पंडित गंगा प्रसाद शर्मा की 24 वीं पुण्य तिथि पर प्रबुद्ध नागरिकों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शुक्रवार को पंडित बदलूं राम धर्मशाला, मोती विहार सिलोखरा में आयोजित हवन और भंडारे में उपस्थित डॉ मुकेश शर्मा और उनके परिवार के सदस्यों के साथ शुभचिंतकों और अन्य नागरिकों ने पंडित गंगा प्रसाद शर्मा के कृतित्वों को याद करते हुए उन्हें नमन किया। 

भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।  360 खाप के प्रधान चौधरी महेंद्र सिंह ठाकरान ने पंडित गंगा प्रसाद शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि पंडित गंगा प्रसाद शर्मा का जीवन देश सेवा और अक्षम लोगों की मदद के लिए समर्पित रहा।  पंडित शर्मा महान स्वतंत्रता सेनानी और कुशल समाजसेवी थे। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने युवाओं को देश के मान-सम्मान की रक्षा और आजादी के लिए संघर्ष करने के लिए प्रेरित किया। डॉ मुकेश शर्मा ने अपने पिता पंडित गंगा प्रसाद शर्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को नमन किया। उन्होंने कहा कि पूज्य पिता पंडित गंगा प्रसाद शर्मा  से समाज के सभी वर्ग को साथ लेकर चलने की सीख मिली। उन्होंने हमें देश सेवा, समाज सेवा और असहाय तथा पीड़ित लोगों की मदद करने की शिक्षा दी। उनका जीवन धार्मिक कार्यों और राष्ट्रभक्ति के साथ समाज सेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने सदैव ही परिवार और समाज को एक सूत्र में बांधने का काम किया। पूज्य पिता पंडित गंगा प्रसाद शर्मा से प्राप्त संस्कारों की बदौलत आज हम धर्म कर्म और समाजसेवा के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। डॉ मुकेश शर्मा ने कहा कि पूज्य पिता के आदर्शों से सदैव ही मुझे और मेरे परिवार को मार्गदर्शन प्राप्त होता रहेगा।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال