एंजेल्स पैलेस इंटरनेशनल स्कूल सोहना ने मनाया वन महोत्सव"


 गुरुग्राम। अजय वैष्णव।  पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन करते हुए ;एंजेल्स पैलेस इंटरनेशनल स्कूल सोहना में वन महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था संचालक श्रीमान नरेंद्र कुमार यादव जी, श्रीमती सुनीता यादव जी,  प्रधानाचार्या श्रीमती मंजू जांगिड़ जी ने विद्यालय के प्रांगन में पौधारोपण कर किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा; पर्यावरण पर आधारित नाटक , कविताएँ व गायन संबंधी बहुत ही सुंदर व संदेश पूर्ण  प्रस्तुतियां दी गई। संस्था संचालक श्रीमान नरेंद्र कुमार यादव जी ने अपने संबोधन में पर्यावरण के आगामी संकट  पर चिंता प्रकट करते हुए सभी को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। 



उन्होंने सभी विद्यार्थियों व अध्यापक,अध्यापिकाओं को पर्यावरण का महत्व समझाते हुए उसकी स्वच्छता और रखरखाव हेतु अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार पेड़- पौधे पर्यावरण का संतुलन बनाने में सहायक है।उन्होंने बढ़ती हुई जनसंख्या व आवश्यकताओं के कारण कटते हुए जंगलों पर भी चिंता जाहिर की। उन्होंने बताया कि पेड़ों की अंधाधुंध कटाई के कारण जंगली जीवों का जीवन और अस्तित्व खतरे में पड़ता जा रहा है। साथ ही पर्यावरण संतुलन भी बिगड़ रहा है। समय रहते स्थिति पर काबू पाना बहुत जरूरी है। अतः हम सभी को अपने जीवन में पेड़ जरूर लगाने चाहिए और उनकी रक्षा करनी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभीविद्यार्थियों,अध्यापक अध्यापिकाओं   से पेड़ों की सुरक्षा हेतु संकल्प भी कराया।

 इस अवसर पर विद्यालय में सभी विद्यार्थी और अध्यापक अध्यापिकाएं मौजूद रहे।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال