पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से प्रदेश में 5 नए संगठनात्मक जिलों की घोषणा की गई

 गुरुग्राम, 16 मार्च: गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा ने बताया कि हरियाणा भाजपा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से प्रदेश में 5 नए संगठनात्मक जिलों की घोषणा की गई है। इस विस्तार के बाद अब प्रदेश में कुल 27 संगठनात्मक जिले होंगे, जो पहले 22 थे।

गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा ने इस निर्णय की जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा संगठनात्मक मजबूती के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने 5 नए संगठनात्मक जिलों की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि यह विस्तार बड़े जिलों के भौगोलिक और संगठनात्मक प्रसार को ध्यान में रखते हुए किया गया है, जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं को बेहतर समन्वय और पार्टी की नीतियों को तेजी से जन-जन तक पहुँचाने में मदद मिलेगी।


नए संगठनात्मक जिले इस प्रकार हैं: हांसी (हिसार से अलग), गोहाना (सोनीपत से अलग), डबवाली (सिरसा से अलग), बल्लभगढ़ (फरीदाबाद से अलग), गुरुग्राम महानगर (गुरुग्राम से अलग)।


मुकेश शर्मा ने कहा कि इस कदम से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं को स्थानीय स्तर पर पार्टी के विस्तार के लिए बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, मुख्यमंत्री नायब सैनी जी और भाजपा नेतृत्व के कुशल मार्गदर्शन में पार्टी निरंतर जनता की सेवा और संगठन विस्तार के लिए कार्य कर रही है। इसका परिणाम हाल ही में सम्पन्न हुए हरियाणा निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत है। भाजपा पर जन-जन को विश्वास है और भाजपा संगठन को विस्तार देते हुए भाजपा की नीतियों को हर जन तक पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया है।"

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال