मनोहर लाल ने हरियाणा में व्यवस्था परिवर्तन से किया सुशासन का मार्ग प्रशस्त : सर्वप्रिय त्यागी

मनोहर लाल ने हरियाणा में व्यवस्था परिवर्तन से किया सुशासन का मार्ग प्रशस्त : सर्वप्रिय त्यागी

हरियाणा में व्यवस्था परिवर्तन के नायक हैं मनोहर लाल : सर्वप्रिय त्यागी

पूर्व सीएम व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन

पूर्व सीएम मनोहर लाल के दिखाए मार्ग पर चलते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी हर संकल्प को सिद्धि तक पहुंचा रहे हैं : सर्वप्रिय त्यागी

गुरुग्राम, 5 मई। केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जन्म दिवस के उपलक्ष्य सोमवार को भाजपा कार्यालय गुरुकमल में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित इस शिविर में भाजपा के कार्यकर्ताओं के अलावा अन्य लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने रक्तदाताओं का आभार जताया। जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी सहित सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम मनोहर लाल को जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम मनोहर लाल के मुख्यमंत्री के रूप में हरियाणा के विकास में दिए गए योगदान को याद किया और उनकी सेवाओं की सराहना की।


जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम मनोहर लाल ने हरियाणा में व्यवस्था परिवर्तन से सुशासन का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने कहा कि सही मायने में पूर्व सीएम मनोहर लाल व्यवस्था परिवर्तन के नायक हैं। श्री त्यागी ने कहा कि मनोहर लाल हरियाणा में मुख्यमंत्री का कार्यभार निभाने के बाद अब केंद्र में राष्ट्र सेवा में खुद को समर्पित किए हुए हैं। पूर्व सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ा है। 

जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि पूर्व सीएम मनोहर लाल ने हरियाणा की राजनीति और व्यवस्था को बदला है। बिना खर्ची और बिना पर्ची के युवाओं को रोजगार देना मनोहर सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि रही है। सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि 2014 से पहले उसी क्षेत्र में विकास होता था जिस क्षेत्र के मुख्यमंत्री होते थे। लेकिन 2014 में भाजपा की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री के रूप में मनोहर लाल ने बिना भेदभाव के पूरे प्रदेश में विकास कराया। 

सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पूर्व सीएम मनोहर लाल के दिखाए मार्ग पर चलते हुए हरियाणा को प्रगति की राह पर आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नायब सरकार संकल्प पत्र में दिए गए हर संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है। युवाओं को प्रेरित करते हुए सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि रक्तदान महादान है। हमारे द्वारा किए गए रक्तदान से किसी व्यक्ति का जीवन बचता है, इसलिए हमें अधिक से अधिक रक्तदान करना चाहिए।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال