गुरुग्राम भाजपा मंडलों में प्रभारियों की नियुक्ति — संगठनात्मक मजबूती की ओर सशक्त कदम: सर्वप्रिय त्यागी
भारतीय जनता पार्टी, गुरुग्राम के जिलाध्यक्ष श्री सर्वप्रिय त्यागी जी ने आज जिला संगठन के अंतर्गत आने वाले सभी 17 मंडलों के प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की। यह निर्णय संगठन को जमीनी स्तर तक और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं समन्वित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। श्री सर्वप्रिय त्यागी जी, जो अपने मजबूत नेतृत्व, संगठनात्मक दृष्टिकोण एवं कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद के लिए जाने जाते हैं, ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका अनुशासित और सुदृढ़ संगठनात्मक ढांचा है। जब ज़िम्मेदारियाँ स्पष्ट होती हैं, तो कार्य भी प्रभावी और परिणामदायी होता है। मंडल स्तर पर की गई ये नियुक्तियाँ न केवल संगठन को गति देंगी, बल्कि प्रत्येक कार्यकर्ता में नया उत्साह और ऊर्जा भी भरेंगी। हाल ही में संगठनात्मक पुनर्गठन के तहत गुरुग्राम जिले के अंतर्गत दो विधानसभाएं — गुरुग्राम और बादशाहपुर — आती हैं।
इन दोनों विधानसभाओं में कुल 17 मंडल शामिल हैं, जिनके लिए निम्नलिखित प्रभारियों की नियुक्ति की गई है: नवीन मंडल – जयवीर यादव, बादशाहपुर मंडल – निधि मल्होत्रा, गडोली मंडल – नेहा वत्स, डूंडाहेड़ा मंडल – हंसराज कसाना, टिकली मंडल – रामबीर भाटी, खेड़की दौला मंडल – पी.सी. सैनी, न्यू पालम विहार मंडल – रवि बंसल, नाथूपुर मंडल – पूनम भटनागर, फरुखनगर मंडल – राकेश राणा, लक्ष्मण मंडल – नितिन शांडिल्य, शिवाजी मंडल – रणबीर किल्होड़, द्रोणाचार्य मंडल – सुंदरी खत्री, वज़ीराबाद मंडल – सुचेता शर्मा, अर्जुन मंडल – सुभाष सिंगल, सरस्वती मंडल – मोनिका स्वामी, शीतला मंडल – वेद प्रकाश यादव, दयानंद मंडल – कृष्ण स्वामी।
इन नियुक्तियों से मंडल स्तर पर कार्य संचालन, संवाद, जनसंपर्क एवं संगठनात्मक समन्वय को नई दिशा मिलेगी, जो संगठन की मजबूती और प्रभावशीलता को और अधिक सुदृढ़ बनाएगी। जिला मीडिया प्रभारी श्री हितेश चौधरी ने कहा कि यह नियुक्तियाँ केवल दायित्व का वितरण नहीं, बल्कि भाजपा की संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक ठोस और सकारात्मक कदम हैं।