हजारों समर्थकों के साथ कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष वर्धन यादव वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली में हुए शामिल

 हजारों समर्थकों के साथ कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष वर्धन यादव वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली में हुए शामिल



रवाना होने से पूर्व कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त जोश
गुरुग्राम। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को आयोजित वोट चोर गद्दी छोड़ विशाल महारैली में शामिल होने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण जिलाध्यक्ष वर्धन यादव अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ रवाना हुए। उनके काफिले में 10 बसों सहित 200 से अधिक वाहन शामिल रहे। बड़ी संख्या में शामिल कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश देखने को मिला। जहां राहुल गांधी के समर्थन में जिंदाबाद के नारे लगाए, वहीं भाजपा-चुनाव आयोग की मिलीभगत को लेकर रोष भी प्रकट किया।

ग्रामीण जिलाध्यक्ष वर्धन यादव ने दिल्ली रवाना होने से पूर्व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव और हाल के विधानसभा चुनावों में ईवीएम मैनिपुलेशन, सीसीटीवी फुटेज नष्ट करना और एसआईआर के जरिए विपक्षी मतदाताओं के नाम काटे गए। कांग्रेस पार्टी ने अगस्त से हस्ताक्षर अभियान चलाया, जिसमें 5 करोड़ से अधिक हस्ताक्षर एकत्र किए गए। जो यह दर्शाता है कि जनता में भाजपा और चुनाव आयोग के प्रति जबरदस्त रोष है। वोट चोर, गद्दी छोड़ का एक नारा नहीं, बल्कि एक आंदोलन बन गया है। महारैली में जुटी भीड़ ने साबित कर दिया है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वोटर लिस्ट में चोरी, हेरा-फेरी और अनियमितताओं का पर्दाफ़ाश करके भाजपा और चुनाव आयोग की मिली भगत की पोल खोल दी है। नेता प्रतिपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों का चुनाव आयोग ने अभी तक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया है।

श्री यादव का कहना है कि कांग्रेस जहां संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सडक़ से सदन तक लड़ाई लड़ रही है, वहीं भाजपा सरकार अपनी औछी मानसिकता का परिचय देते हुए संवैधानिक संस्थाओं व लोकतांत्रिक ढांचे को तार-तार कर रही है और सत्ता के बल पर जनता के अधिकारों को खत्म किया जा रहा है। भाजपा सरकार ने जनता की उम्मीदों के साथ विश्वासघात किया है। आज आम जनता भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी और बुनियादी सुविधाओं की बदहाली से त्रस्त है।  
जिलाध्यक्ष वर्धन यादव ने कहा कि कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता देश की जनता उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है। यह रैली देश में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निर्णायक मोड़ साबित होगी। देश में बदलाव की इच्छा का प्रतीक बनेगी। एसआईआर के जरिये मोदी सरकार वोट चोरी का जो काम कर रही है, उसके खिलाफ एकजुट होना जरुरी है।

सोहना से कांग्रेस नेता कुलदीप गुर्जर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शैलजा भाटिया, मुकेश सैनी, फर्रूखनगर से पार्षद देवदास, शिव बोकन, विशेष यादव, सतपाल शर्मा सहित अनेकों साथी मौजूद रहे ।
Previous Post Next Post

نموذج الاتصال