जब जब ब्राह्मण उपेक्षित हुआ है तब तब सत्ता परिवर्तन हुआ है।
ब्राह्मणों का ऐलान सावधान हो जाए भाजपा
राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ के तत्वाधान में मारुति नगर स्थित महंत प्रिया शरण महाराज के आश्रम पर विशेष कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई।
वक्ताओं ने ब्राह्मणों की दशा एवं दिशा पर चिंता प्रकट की।
संघ के संस्थापक पंडित चंद्र लाल शर्मा ने कहा कि इस समय देश ही नहीं प्रदेश तक ब्राह्मण को निशाने पर लिया जा रहा है। जबकि ब्राह्मण सदैव सर्व समाज का हित चिंतक रहा है। इस समय उत्तर प्रदेश की राजनीति मैं उथल-पुथल चल रही है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य आनंद बल्लभ गोस्वामी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण विधायकों की बैठक क्या हो गई के पूरी राजनीति ही चर्चा की विषय बन गई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने ब्राह्मणों को नसीहत देने का कोई औचित्य नहीं है, जबकि कुछ दिन पहले ही क्षत्रिय कुटुंब परिवार की बैठक चर्चा की विषय बनी रही, ऐसे समय पर पंकज चौधरी ने ब्राह्मणों को निशाने पर लेने का कार्य किया है इसका परिणाम भारतीय जनता पार्टी को भारी पड़ेगा।
उत्तर प्रदेश प्रभारी पंडित ब्रह्मदेव द्विवेदी एवं पंडित राज नारायण द्विवेदी राजू भैया ने कहा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने ब्राह्मणों के लिए जो अपमानजनक टिप्पणी की है उसके लिए राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ घोर निंदा करता है।
जिला अध्यक्ष अखिलेश तिवारी एवं आचार्य नरेश नारायण ने कहा के ब्राह्मण विशिष्ट था विशिष्ट है विशिष्ट और विशिष्ट रहेगा। इतिहास गवाह है की जब-जब समाज हित में जैसा सोचा वही हुआ है।
राष्ट्रीय महासचिव पंडित जगदीश नीलम एवं महानगर अध्यक्ष गोविंद नारायण शर्मा ने कहा के जब जब प्रदेश में ब्राह्मण उपेक्षित हुआ है तब तब सत्ता परिवर्तन हुआ है। हम नहीं चाहते कि सत्ता परिवर्तन हो लेकिन ब्राह्मणों की उपेक्षा की गई तो ब्राह्मणों के पास विकल्प खुला हुआ है।
इस अवसर पर रामनारायण बृजवासी, महंत प्रिया शरण, आरसी द्विवेदी, आनंद प्रकाशद्विवेदी, कृष्ण कुमार पाठक, नीरज गॉड, तपेश पाठक, मुकेश शर्मा, प्रिया शरण भक्त माली, राकेश पाठक, भारत भूषण शर्मा, रामबाबू शर्मा, सोनू पाठक, अरुण शर्मा, राजेंद्र कुमार शर्मा, राम मूर्ति तिवारी, एवं श्री राम शर्मा उपस्थित रहे।
