गुरुग्राम जिम्नास्टिक्स एसोसिएशन द्वारा जिला आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप का आयोजन
गुरुग्राम जिम्नास्टिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप का सफल आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता 18 जनवरी 2026 को चैंपियन जिम्नास्टिक्स अकादमी में आयोजित हुई, जिसमें 6 से 12 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं ने आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स में भाग लिया।
अंडर-6 आयु वर्ग में ऑलराउंड चैंपियन का खिताब पावनी गुप्ता ने जीतकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। नेहरू स्टेडियम की धृति द्वितीय सर्वश्रेष्ठ जिम्नास्ट रहीं, जबकि पार्निका त्यागी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
फ्लोर इवेंट में पार्निका त्यागी ने स्वर्ण, धृति ने रजत तथा पावनी गुप्ता ने कांस्य पदक जीता।
बैलेंसिंग बीम इवेंट में खुशवी और शिवांशी ने स्वर्ण पदक, जबकि अपेक्षा ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
अंडर-8 आयु वर्ग में गौरवेका ने ऑलराउंड सर्वश्रेष्ठ जिम्नास्ट का खिताब जीता। नेहरू स्टेडियम की शनाया यादव द्वितीय तथा ज्योतिका तृतीय सर्वश्रेष्ठ जिम्नास्ट रहीं।
फ्लोर इवेंट में गौरवेका कौशिक ने स्वर्ण, शनाया यादव और अनाया पहवा ने रजत तथा अमरिश ने कांस्य पदक हासिल किया।
बीम इवेंट में गौरवेका ने स्वर्ण, अद्विका ने रजत और फ्लिप सिटी अकादमी की कियारा ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
अंडर-10 आयु वर्ग में अनिश्का शर्मा ने ऑलराउंड सर्वश्रेष्ठ जिम्नास्ट का खिताब जीता। काउरा द्वितीय सर्वश्रेष्ठ जिम्नास्ट रहीं, जबकि तिस्या और शिवान्या ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
फ्लोर इवेंट में अनिश्का शर्मा ने स्वर्ण, मिराया कपूर ने रजत तथा आराध्या और अहना ने कांस्य पदक जीता।
बीम इवेंट में अर्शी और माइरा ने स्वर्ण, आरोही ने रजत तथा तिस्या ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
इस जिला आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप में जिले के वरिष्ठ जिम्नास्टिक्स कोच मनीष गौतम, नरेंद्र कुमार, प्रियंका, जयवीर यादव, रज़ील शमीम, कमल, गुलविंदर, नागेंद्र, किरण, निशा भगेल, आकांक्षा और गिनी की सक्रिय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में हरियाणा जिम्नास्टिक्स के पदाधिकारी राज कुमार राघव तथा सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति एस. के. कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया और जिम्नास्टिक्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
आयोजकों ने जानकारी दी कि बालकों की जिला आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप 19 जनवरी 2026 को एंबियंस स्कूल में 6 से 12 वर्ष आयु वर्ग के लिए आयोजित की जाएगी।
