आयुष्मान फाउंडेशन ने दिल्ली में भीषण शीत लहर के दौरान जरूरतमंदों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया
देश के 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर दिल्ली की भीषण बारिश में सड़कों पर ठंड से जूझ रहे गरीब और असहाय लोगों को थोड़ी राहत देने के लिए नई दिल्ली की प्रमुख समाजिक संस्था आयुष्मान फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों को 150 से अधिक कंबल वितरित किए गए हैं।
हर साल की तरह इस साल भी संस्थान के इस महान प्रयास के समर्थन में फाउंडेशन के अग्रिम पंक्ति के सदस्यों अमरेंद्र महापात्रा, आलोक रंजन, संत्वाना पांडा, भूपति राउत, निवेदिता जेना, समीर महापात्रा, देक्शिशा बेहरा और राष्ट्रिय प्रबासी ओडीआ परीबार की अध्यक्ष मिनकेतन सामल का सहयोग सराहनीय है
दिल्ली की भारी बारिश और ठंड का सामना करते हुए, आयुष्मान फाउंडेशन के संस्थापक श्रीमंत बिस्वाल और सदस्य निर्मल दास, गजेंद्र बारिक, दिल्लीप मलिक, सुमंत कुमार ने कंबल वितरित किए हैं।
