उच्चतम न्यायालय ने यूजीसी कानून पर स्टे लगाया
समस्त पदाधिकारी ने हर्ष व्यक्त किया
राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ के कैंप कार्यालय गोधूलीपुरम स्थित श्री हरिदास धाम पर एक आकस्मिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें यूजीसी कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने स्टे लगा दिया है इसके लिए उच्चतम न्यायालय का आभार व्यक्त किया गया।
वक्ताओं ने कहा की सुप्रीम कोर्ट ने सवर्ण समाज की दर्द का अनुभव किया है। अभी समय है सरकार को तत्काल अध्यादेश निरस्त कर देना चाहिए।
यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक कि अध्यादेश वापस नहीं लिया जाता।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित चंद्र लाल शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य आनंद वाला गोस्वामी, जिला अध्यक्ष अखिलेश तिवारी, महानगर अध्यक्ष गोविंद नारायण शर्मा, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राज नारायण द्विवेदी राजू भैया, उपाध्यक्ष विमल चैतन्य महाराज, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नीरज गौड़ उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्ण समाज एवं परशुराम जी के नारे लगे उन्हें सभी ने सुप्रीम कोर्ट का आभार व्यक्त किया।
