महिलाओं और बेटियों को इस वर्ष 2026-27 के बजट से बड़ा उत्साह मिला
बजट में महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया गया
गुरुग्राम। रेखा वैष्णव। मोदी सरकार का दृढ़ विश्वास है कि अगर देश को आर्थिक प्रगति करनी है तो महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनना जरूरी है इसी विश्वास के साथ सरकार बजट दर बजट महिलाओं के लिए आर्थिक सशक्तिकरण के लिए रास्ते आसान करती जा रही है बजट में महिलाओं को टिकाऊ उद्यमिता की ओर ले जाने के लिए सेल्फ एंटरप्रेन्योर शी मार्ट स्थापित किए जाने का प्रस्ताव है महिला स्वयं सहायता समूह की बहनों में बड़ा उत्साह है क्योंकि महिलाएं ट्रेनिंग लेकर काम तो शुरू कर लेती थी लेकिन प्रमुख समस्या मार्केटिंग की होती थी जिसके कारण बहुत सारी बहनें हार मान लेती थी महिलाओं के आर्थिक सुधार के लिए और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने she mart की घोषणा की है इन रिटेल आउटलेट्स को स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं संचालित करेगी ग्रामीण क्षेत्रों और छोटे कस्बों में स्थापित होने वाले ये मार्ट्स महिलाओं को अपने उत्पाद सीधे बेचने का अवसर देंगे अब ग्रामीण इलाकों में अपना मॉल चलायेंगी महिलाएं इससे बिचौलियों की भूमिका खत्म होगी मुनाफा सीधे महिलाओं तक पहुंचेगी और स्थानीय उत्पादों को ब्रांड पहचान ,बाजार, वित्तीय व ब्रांडिंग सपोर्ट मिलेगा महिला स्वयं सहायता समूह की बहनों की तरफ से भारत सरकार का बहुत-बहुत धन्यवाद और उच्च शिक्षा के विज्ञान, तकनीकी ,इंजीनियरिंग, गणित (एसटीईएम) संस्थानों में अध्ययन को हर जिले में एक बालिका छात्रावास बनेंगे बेटियों की राह होगी आसान
