हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया
इंटीरियर सॉल्यूशंस के क्षेत्र में वैश्विक अग्रणी ब्रांड हाफले ने देश में अपना सबसे बड़ा और 9वें डिज़ाइन सेंटर लॉन्च करके भारत में अपनी यात्रा में एक बड़ा मील का पत्थर हासिल किया है। एम3एम 65वीं एवेन्यू, गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर स्थित, गुरुग्राम में यह फ्लैगशिप डिज़ाइन शोरूम 10,000 वर्ग फीट में फैला है और इसे दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के आर्किटेक्ट, इंटीरियर डिज़ाइनर, डेवलपर्स और घर मालिकों के लिए एक गहन, अनुभव-आधारित गंतव्य के तौर पर बनाया गया है।
पिछले कुछ वर्षों के दौरान, हाफले ने केवल सटीक दरवाज़े और फर्नीचर हार्डवेयर के लिए पहचाने जाने वाले ब्रांड से आगे बढ़ते हुए पूर्ण एवं एकीकृत इंटीरियर सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने वाले ब्रांड के रूप में खुद को विकसित किया है। इसके पोर्टफोलियो में अब किचन और होम अप्लायंसेज़, फर्नीचर और रूम लाइटिंग तथा विभिन्न इंटीरियर अनुप्रयोगों के लिए होम सरफेसेज़ शामिल हैं। जैसे-जैसे डिज़ाइन प्राथमिकताएँ और जीवनशैली निरंतर विकसित हो रही हैं, वैसे-वैसे हैफेले की भूमिका भी व्यक्तिगत उत्पादों की पेशकश से आगे बढ़कर ऐसे कनेक्टेड सिस्टम्स प्रदान करने तक विस्तृत हो गई है, जो कार्यक्षमता, दक्षता और समग्र उपयोगकर्ता अनुभव को बेहतर बनाते हैं। गुरुग्राम फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर इसी विकास को दर्शाता है, जहाँ हाफले का अब तक का सबसे व्यापक पोर्टफोलियो और वास्तविक जीवन के अनुप्रयोग वातावरण एक ही छत के नीचे प्रस्तुत किए गए हैं।
शोरूम का उद्घाटन हाफले साउथ एशिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, श्री फ्रैंक श्लोडर ने सीनियर लीडरशिप टीम के साथ मिलकर किया। यह गुरुग्राम के आर्किटेक्चर, इंटीरियर डिज़ाइन, रियल एस्टेट डेवलपमेंट और आधुनिक शहरी जीवन के एक उभरते केंद्र के रूप में बढ़ते महत्व को दर्शाता है। हाफले के समाधानों को अलग-अलग उत्पादों के प्रदर्शन के बजाय पूर्ण, वास्तविक-जीवन अनुप्रयोगों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। सात पूरी तरह एकीकृत किचन परिवेश, जिनके साथ लिविंग रूम, बेडरूम, वॉर्डरोब और बाथरूम ज़ोन शामिल हैं, यह दिखाते हैं कि तैयार स्थानों में विभिन्न श्रेणियाँ किस तरह एक-दूसरे के साथ काम करती हैं। बिल्ट-इन उपकरणों, होम सरफेसेज़ तथा आर्किटेक्चरल और फ़र्नीचर लाइटिंग के लिए समर्पित क्षेत्र, साथ ही लाइव किचन वाले इवेंट एरिया, इस डिज़ाइन सेंटर को खोज, अनुभव और सहभागिता के लिए एक समग्र मंच के रूप में स्थापित करते हैं।
लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, हाफले साउथ एशिया के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री फ्रैंक श्लोडर ने कहा: “डिज़ाइन से जुड़े निर्णय तभी वास्तव में सार्थक होते हैं, जब समाधानों को उनके वास्तविक संदर्भ में अनुभव किया जा सके। जैसे-जैसे जीवनशैली और कार्यस्थल विकसित हो रहे हैं, इंटीरियर्स को अधिक दक्षता और अनुकूलनशीलता के साथ प्रतिक्रिया देनी चाहिए। गुरुग्राम में हमारा फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर एक ऐसा सहयोगात्मक मंच है, जहाँ विचार ड्रॉइंग और स्पेसिफिकेशन से आगे बढ़कर वास्तविक जीवन में एकीकृत समाधानों के प्रदर्शन का अनुभव कराते हैं। यह शोरूम उन इंटीरियर समाधानों को आकार देने के प्रति हाफले की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो वास्तव में सबसे अधिक मायने रखते हैं।”
गुरुग्राम में स्थित यह फ़्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर दिल्ली–एनसीआर के डिज़ाइन इकोसिस्टम के लिए एक समर्पित मंच के रूप में कार्य करता है, जहाँ प्रेरणा, विशेषज्ञ परामर्श और सर्विस-आधारित प्लानिंग सपोर्ट एक साथ उपलब्ध हैं। एकीकृत इंटीरियर समाधानों के प्रदर्शन से आगे बढ़कर, यह स्थान आर्किटेक्ट्स, डिज़ाइनर्स, डेवलपर्स और घर मालिकों को इंटीरियर योजना की हर अवस्था में सहयोग देने के लिए व्यक्तिगत मार्गदर्शन, तकनीकी विशेषज्ञता और व्यावहारिक सहभागिता प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। भारत के सबसे तेज़ी से बढ़ते रियल एस्टेट और डिज़ाइन हब्स में से एक में रणनीतिक रूप से स्थित यह लॉन्च, हाफले इंडिया की प्रमुख बाज़ारों में अपने अनुभव-केंद्रित विस्तार को मज़बूत करने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है। यह उपलब्धि हाफ़ेले इंडिया की निरंतर ‘मेक इन इंडिया’ यात्रा को भी दर्शाती है, जिसमें भारतीय बाज़ार के अनुरूप उत्पाद विकसित करने के लिए स्थानीय क्षमताओं, साझेदारियों और विनिर्माण निवेशों को लगातार सशक्त किया जा रहा है। इसके साथ ही, हाफले इंडिया समकालीन जीवनशैली के लिए सुव्यवस्थित और उच्च-प्रदर्शन वाले इंटीरियर स्पेस के निर्माण में एक दीर्घकालिक साझेदार के रूप में अपनी भूमिका को और मज़बूत करता है।
पता: एम3एम 65वां एवेन्यू, आर-101 से 114 एवं 125 से 137, गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड, सेक्टर 65, गुरुग्राम, हरियाणा 122102
वेबसाइट: https://www.Häfeleindia.com/en/
नज़दीकी हाफले शोरूम या डिज़ाइन सेंटर ढूंढने के लिए https://www.Häfeleindia.com/en/info/service/contact-us/410/ पर लॉग इन करें।
कस्टमर केयर टोल फ्री: 1800 266 6667
कस्टमर केयर व्हाट्सऐप: +91 97691 11122
कस्टमर केयर ई-मेल आईडी: customercare@Häfeleindia.com
हाफले के बारे में: हाफले ग्लोबल नेटवर्क की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी के रूप में स्थापित, हाफले इंडिया वर्ष 2003 से भारत में कार्यरत है। आर्किटेक्चरल हार्डवेयर, फर्नीचर तथा किचन फिटिंग्स और एक्सेसरीज़ के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम होने के साथ-साथ, कंपनी होम अप्लायंसेज़, इंटीरियर और फर्नीचर लाइटिंग, सैनिटरी सॉल्यूशंस तथा सरफेसेज़ जैसी समन्वित उत्पाद श्रेणियों में भी सशक्त उपस्थिति रखती है। इस प्रकार हाफले इंडिया स्वयं को भारत और दक्षिण एशिया में इंटीरियर सॉल्यूशंस के लिए एक संपूर्ण समाधान प्रदाता के रूप में स्थापित करती है। हाफले इंडिया की देशभर में फैली अपनी कार्यालयों और डिज़ाइन शोरूम्स के माध्यम से मज़बूत राष्ट्रीय उपस्थिति है। ये शोरूम्स घर के इंटीरियर और सुधार से जुड़ी सभी आवश्यकताओं के लिए एक वन-स्टॉप-शॉप के रूप में कार्य करते हैं जहाँ विशेषज्ञों की टीम द्वारा गहन तकनीकी परामर्श से लेकर किचन और वॉर्डरोब डिज़ाइनिंग सेवाएँ तक उपलब्ध कराई जाती हैं।
