फतेहपुर: कांग्रेस की 'मनरेगा बचाओ संग्राम' पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हेमलता पटेल के साथ महिलाओं ने भी भरी हुंकार
पदयात्रा के साथ नुक्कड़ सभाओं का आयोजन, जिला कांग्रेस प्रभारी कनिष्क पांडेय, जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी, शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता हुए शामिल
केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना के बजट में कटौती और इसके स्वरूप को बदलने की कोशिशों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रव्यापी विरोध अब गांवों तक पहुँच गया है। इसी क्रम में आज फतेहपुर के खागा कस्बे में मनरेगा बचाओ पदयात्रा निकाली गई जिसमें महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष एवं कांग्रेस की पूर्व विधानसभा प्रत्याशी तथा गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल के साथ भारी संख्या में महिलाओं ने भी हुंकार भरी | इस भव्य पदयात्रा का आयोजन जिला व शहर कांग्रेस, महिला कांग्रेस और युवा कांग्रेस सेवा दल सहित सभी कांग्रेस फ्रंटल संगठनो द्वारा संयुक्त रूप से किया गया जहां जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा , महिला अध्यक्ष हेमलता पटेल सहित वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने यात्रा का कुशल नेतृत्व किया |
सबसे पहले खागा कस्बे के त्रिलोचनपुर में सभी कांग्रेसी एकत्रित हुए और मनरेगा बचाओ नुक्कड़सभा को संबोधित कर स्थानीय ग्रामीणों को मनरेगा योजना के प्रति जागरूक किया कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने की इसके बाद कस्बा क्षेत्र में पदयात्रा निकाली गई यह यात्रा कस्बा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से होकर गुजरी जो लगभग 8 किलोमीटर लंबी रही। यात्रा के दौरान जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं और जनसंवाद आयोजित किए गए, जिसमें ग्रामीण महिलाओं और मजदूरों को मनरेगा के प्रति जागरूक किया गया। सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा, "केंद्र सरकार मनरेगा का बजट घटाकर और योजना का नाम बदलकर इस ऐतिहासिक रोजगार गारंटी कानून को खत्म करने का कुचक्र रच रही है।
महिला जिला अध्यक्ष हेमलता पटेल ने कहा यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर कमजोर नहीं होने देगी।" वहीं पदयात्रा में शामिल हुए फतेहपुर प्रभारी कनिष्क पांडेय ने कहा कि मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में बहाल रखा जाए और मजदूरों के हक से खिलवाड़ बंद हो। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा सहित उपाध्यक्ष रामनरेश, अतुल पासवान, कल्लू कोरी, देवी प्रसाद दुबे, संयोगिता, हसीना, कलीम उल्ला,सुधीस पांडेय, अकरम खान, गुफरान आदि जिले भर के सैकड़ों वरिष्ठ कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। हेमलता पटेल के नेतृत्व में भारी संख्या में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने इस आंदोलन को और मजबूती प्रदान की। पदयात्रा के समापन पर वक्ताओं ने कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने और सरकार की गरीब विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
