शिक्षा, सामाजिक मूल्यों और शांति के महत्व पर रोशनी देवी ने अपने विचार रखे।

 गुरुग्राम।

एफ़एस इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक दिवस समारोह का आयोजन भव्य एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती रोशनी देवी जी रहीं, जोकि स्वर्गीय राकेश दौलताबाद जी की माता हैं। 



समारोह के दौरान रोशनी जी ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए शिक्षा, सामाजिक मूल्यों और शांति के महत्व पर अपने विचार रखे। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय शांति वक्ता डॉ. प्रेम रावत जी के पीस एजुकेशन कार्यक्रम की जानकारी भी साझा की।

इस अवसर पर डॉ. रावत जी द्वारा लिखित विश्व प्रसिद्ध पुस्तकें “स्वयं की आवाज़”, “हियर योरसेल्फ” एवं “स्वांस” स्कूल के ऑनर श्री नितीश शर्मा जी एवं उनकी पत्नी के साथ ही विशेष अतिथि श्रीमती नीलम गुलिया डायरेक्टर, सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोंधी झज्जर तथा अन्य गणमान्य अतिथियों को भी ये पुस्तकें भेंट स्वरूप प्रदान की गईं। 

रोशनी देवी जी ने डॉ. प्रेम रावत जी के पीस एजुकेशन प्रोग्राम को स्कूल में आयोजित कराने का सुझाव भी दिया। 

उल्लेखनीय है कि एफ़एस इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की गुरुग्राम में कई शाखाएँ संचालित हैं ।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال