Ryan International School सेक्टर 31 का मॉन्टेसरी ग्रेजुएशन डे व वार्षिक उत्सव धूमधाम से सम्पन्न

 Ryan International School सेक्टर 31 का मॉन्टेसरी ग्रेजुएशन डे व वार्षिक उत्सव धूमधाम से सम्पन्न

गुरुग्राम। रेखा वैष्णव। शिक्षा, संस्कार और उत्कृष्ट प्रदर्शन की मिसाल पेश करते हुए Ryan International School का मॉन्टेसरी ग्रेजुएशन डे एवं वार्षिक उत्सव भव्यता के साथ मनाया गया। एपिक सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के साथ सैकड़ों अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह में रेयान ग्रुप की डायरेक्टर मिस सोनल पिंटो, मुख्य अतिथि एसीपी कविता, कैंसर विशेषज्ञ डॉ. अमित वर्मा तथा आरजे गौरव विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत पर नन्हें विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। देशभक्ति, नृत्य, संगीत और नाटक की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

विद्यालय की मुख्य अध्यापिका डॉ. मोनिका मेहता ने अपने संबोधन में कहा कि रेयान इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थी शिक्षा, खेलकूद और राष्ट्रप्रेम—हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका विश्वास और सहयोग ही विद्यालय की सबसे बड़ी ताकत है।

मुख्य अतिथि एसीपी कविता ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की और उन्हें साइबर फ्रॉड से सतर्क रहने की महत्वपूर्ण सलाह दी। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में जागरूकता ही सुरक्षा है।

कैंसर विशेषज्ञ डॉ. अमित वर्मा ने विद्यालय के छात्रों की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

डायरेक्टर मिस सोनल पिंटो ने अपने उद्बोधन में बताया कि रेयान ग्रुप पिछले 50 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है और आज विश्वभर में इस संस्थान के छात्र विभिन्न क्षेत्रों—शिक्षा, खेल, व्यवसाय और अन्य पेशों—में सफलता के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं।

कार्यक्रम के अंत में ग्रेजुएट हो रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया और अभिभावकों ने अपने बच्चों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया। पूरे समारोह का माहौल उत्साह, प्रेरणा और भावनाओं से ओतप्रोत रहा।

यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव था, बल्कि शिक्षा, संस्कार और आत्मविश्वास के संगम का प्रतीक भी बना।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال