नगर निगम गुरुग्राम कांट्रेक्टर यूनियन ने अपनी समस्याओं को लेकर की नगर निगम आयुक्त से मुलाकात
गुरुग्राम नगर निगम कांट्रेक्टर यूनियन के प्रधान मनीष सैदपुर अपने यूनियन के साथियों के साथ नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया से मिलने पहुंचे।उनके साथ में चेयरमैन मनीष भारद्वाज जी,महासचिव वीरेंद्र चौहान जी,उपाध्यक्ष प्रकाश,उपाध्यक्ष अशोक भारद्वाज,जोगेंद्र कटारिया,नरेंद्र भिवानी,विपिन कुंडू,अनंत राम फौजी,विक्की,ऋषभ गुप्ता,मनोज पांचाल उपस्थित रहे।यूनियन के प्रधान मनीष सैदपुर ने नगर निगम कमिश्नर को 16 मांगों वाला एक मांग पत्र सोपा। प्रधान मनीष सैदपुर ने बताया कि हमने ठेकेदारों को आ रही समस्याओं के बारे में नगर निगम कमिश्नर से मुलाकात की है ।
हमने 16 मांगों के साथ एक मांग पत्र कमिश्नर साहब को सौपा है जिसको कमिश्नर साहब ने ठीक से समझ लिया है और सभी समस्याओं को समझने के बाद सभी समस्याओं पर जल्द काम कर दूर करने का आश्वासन दिया है जिससे कि शहर के विकास कार्यों में कोई रुकावट ना आए। इस मीटिंग में अतिरिक्त आयुक्त अंकिता चौधरी,अतिरिक्त आयुक्त रविंद्र यादव के साथ-साथ मुख्य अभियंता विजय ढाका भी मौजूद रहे।मनीष सैदपुर ने बताया कि ठेकेदारों को DNIT से संबंधित HSR रेट से संबंधित जीएसटी से संबंधित कुछ समस्याएं आ रही है जिनको मुख्य रूप से उठाया गया है। इसके साथ ही मलबा निस्तारण और संतुष्टि पत्र को लेकर भी यूनियन ने अपनी मांगे कमिश्नर साहब को रखी है और उनको किस प्रकार से दूर किया जा सकता है ऐसा भी सुझाव दिया है।
कार्यालय में ऑपरेशन से संबंधित शिकायतों में जैसे बिलों पर बार-बार ऑब्जेक्शन लगाना, को लेकर भी यूनियन ने अपनी आवाज को बुलंद किया है यूनियन की तरफ से मांग रखी गई की बिलों पर एक अधिकारी के द्वारा केवल एक बार ही आपत्ती लगाए जाने चाहिए चाहे आपत्तियों की संख्या कितनी भी क्यों ना हो। अधिकारी के द्वारा एक आपत्ती लगाकर के बिल को डाउन कर दिया जाता है फिर जब उसे आपत्ती को दूर करके दोबारा फाइल पुट अप की जाती है तो दूसरी आपत्ती लगाकर के फिर से फाइल को डाउन कर दिया जाता है जिससे कि समय की बर्बादी के अलावा कुछ भी हासिल नहीं।
नगर निगम कमिश्नर प्रदीप दहिया ने सभी मांगों को मानते हुए जल्द ही इनको दूर करने का आश्वासन दिया है व कार्यालय की अनियमितताओं को भी तुरंत दूर करने का आश्वासन दिया। साथ ही सभी ठेकेदारों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं भी प्रेषित की।ठेकेदारों ने भी खुले दिल से कमिश्नर व अन्य अधिकारियों के साथ फूलों की होली खेलकर,होली की शुभकामनाएं दी।
