पीएफटीआई फाउंडेशन द्वारा 200 जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम आयोजित

पीएफटीआई फाउंडेशन द्वारा 200 जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम आयोजित

पीएफटीआई फाउंडेशन ने अपने सतत वेलफेयर कार्यों के अंतर्गत समाज सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए आज युवा एकता फाउंडेशन के सहयोग से एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल की। इस कार्यक्रम के तहत 200 जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई, जिसमें कॉपियां, पेन, स्कूल बैग एवं एक समय का भोजन शामिल रहे।


यह कार्यक्रम युवा एकता फाउंडेशन, दमदमा लेख रोड, देव नगर पार्ट-2, रिटोज, गुरुग्राम में आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों और उनके अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें आवश्यक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराना रहा, ताकि वे अपने भविष्य को बेहतर बना सकें।


कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह स्पष्ट रूप से देखा गया। इस प्रकार के प्रयास न केवल शिक्षा को बढ़ावा देते हैं बल्कि समाज में समान अवसर प्रदान करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

युवा एकता फाउंडेशन की ओर से श्री बलराम इस कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने पीएफटीआई फाउंडेशन के इस सराहनीय प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया।

पीएफटीआई फाउंडेशन के पदाधिकारी

दीपक मैनी ने कहा,

“हमारा उद्देश्य केवल सामग्री वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि हम बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहभागी बनना चाहते हैं। शिक्षा ही वह माध्यम है जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती है, और पीएफटीआई फाउंडेशन इसी दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।”

डॉ. एस.पी. अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा,

“जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना एक सामाजिक जिम्मेदारी है। इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। हम भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रखेंगे।”

 हरीश घई ने कहा,

“ पीएफटीआई फाउंडेशन का लक्ष्य समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर उन्हें सहयोग प्रदान करना है। बच्चों की शिक्षा में सहयोग देना सबसे बड़ा निवेश है, जिससे समाज और राष्ट्र दोनों का विकास सुनिश्चित होता है।

कार्यक्रम के दौरान पीएफटीआई के पैटर्न हरीश घई,पीएफटीआई के डीजी आर.एल. शर्मा, पीएफटीआई कोर कमेटी मेंबर डीपी गौड़, परमजीत यादव व अन्य शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्यों में सहयोग देने का संकल्प लिया।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال