वरिष्ठ आईएएस अधिकारी जयवीर सिंह आर्य की सेवानिवृति पर पीएफटीआई द्वारा भव्य सम्मान समारोह आयोजित।

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी जयवीर सिंह आर्य की सेवानिवृति पर पीएफटीआई द्वारा भव्य सम्मान समारोह आयोजित।

हरियाणा कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी जयवीर सिंह आर्य की शानदार प्रशासनिक सेवाओं के सफल एवं गरिमामयी समापन पर प्रोग्रेसिव फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री द्वारा आज एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उद्योग जगत, प्रशासनिक क्षेत्र तथा सामाजिक संगठनों से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लेकर श्री आर्य के कार्यकाल की सराहना की।


कार्यक्रम के दौरान श्री जयवीर सिंह आर्य का पारंपरिक पटका पहनाकर तथा प्रभु श्रीराम की भव्य प्रतिमा भेंट कर सम्मान किया गया। समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों ने उनके प्रशासनिक अनुभव, जनहित के प्रति समर्पण तथा उद्योग एवं समाज के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में निभाई गई उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की प्रशंसा की।

इस अवसर पर दीपक मैनी, डॉ एसपी अग्रवाल, एडवोकेट आर एल शर्मा, डॉ अंशुल ढींगरा तथा पीके गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 


समारोह को संबोधित करते हुए जयवीर सिंह आर्य ने कहा कि उन्हें अपने प्रशासनिक जीवन में जनता, उद्योग जगत और सहयोगी अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि प्रशासन और उद्योगों के बीच सकारात्मक संवाद राज्य के विकास की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने पीएफटीआई द्वारा दिए गए सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए सदैव स्मरणीय रहेगा।


पीएफटीआई के चेयरमैन दीपक मैनी ने अपने संबोधन में कहा कि जयवीर सिंह आर्य जैसे अधिकारी प्रशासनिक व्यवस्था की प्रेरणा होते हैं। उन्होंने कहा कि श्री आर्य ने अपने पूरे कार्यकाल में पारदर्शिता, ईमानदारी और जनसेवा की उत्कृष्ट मिसाल प्रस्तुत की है। उद्योग जगत और प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने में उनकी भूमिका अत्यंत सराहनीय रही है।


पीएफटीआई के महानिदेशक एडवोकेट आर एल शर्मा ने कहा कि जयवीर सिंह आर्य का कार्यकाल प्रशासनिक संवेदनशीलता और जनहितकारी निर्णयों के लिए सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि श्री आर्य ने उद्योगों, कर्मचारियों और आमजन के हितों को ध्यान में रखते हुए अनेक सकारात्मक निर्णय लिए, जिससे विकास को नई गति मिली। आर एल शर्मा ने कहा कि ऐसे अनुभवी और दूरदर्शी अधिकारियों का मार्गदर्शन समाज को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال