शंकराचार्य जी ने दिलाया गौरक्षा का संकल्प, सुजानपुर बारात शाला में बही आस्था की बयार

फतेहपुर: फतेहपुर में गविष्ठ यात्रा का भव्य आगमन: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी का सुजानपुर में ऐतिहासिक स्वागत,हेमलता पटेल पर भरोसा जताकर शंकराचार्य ने दी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी


गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष व ग्राम प्रधान हेमलता पटेल के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब

शंकराचार्य जी ने दिलाया गौरक्षा का संकल्प, सुजानपुर बारात शाला में बही आस्था की बयार

सुजानपुर गविष्ठ यात्रा की स्वागताध्यक्ष हेमलता पटेल को सर्वसहयोग से गौधाम निर्माण और गौरक्षा संदेश को विधानसभा में जन जन तक पहुंचाने की मिली अहम जिम्मेदारी



सनातन धर्म के सर्वोच्च मार्गदर्शक

पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी की पावन 'गविष्ठ यात्रा' (गो रक्षा यात्रा) का बुधवार को फतेहपुर जनपद में ऐतिहासिक और भव्य आगमन हुआ। अयाह शाह विधानसभा क्षेत्र के बहुआ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सुजानपुर में यात्रा के पहुंचते ही पूरा क्षेत्र जय गोमाता और सनातन धर्म के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।कार्यक्रम की स्वागताध्यक्ष, ग्राम प्रधान तथा गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल (पूर्व विधानसभा प्रत्याशी) के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों और संगठन की महिलाओं ने शंकराचार्य महाराज का अभूतपूर्व स्वागत किया। 

इस दौरान महाराज जी पर भारी पुष्प वर्षा की गई और स्वागताध्यक्ष हेमलता पटेल द्वारा सपरिवार उन्हें सप्रेम भगवान शिव की दिव्य प्रतिमा भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। सुजानपुर के बारात शाला परिसर में आयोजित इस स्वागत समारोह में महाराज जी के दिव्य दर्शन और आशीर्वचन प्राप्त करने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। हेमलता पटेल पर विश्वास जताते हुए शंकराचार्य ने उन्हें संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र में गौरक्षा मिशन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जिसमें सर्वसहयोग से गौधाम निर्माण और गौरक्षा संदेश और संकल्प को जन जन तक पहुंचाने का कार्य सौंपा |श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए शंकराचार्य महाराज ने गविष्ठ यात्रा के मुख्य उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गोमाता की रक्षा और संरक्षण हर सनातनी का परम कर्तव्य है। महाराज जी के आह्वान पर वहां उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं ने एकजुट होकर पूरी निष्ठा के साथ गौरक्षा का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम के अत्यंत कुशल और अनुशासित प्रबंधन के लिए पूज्य संतों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा ग्राम प्रधान हेमलता पटेल को विशेष बधाई व सराहना मिली 


साथ ही जनहित कार्यों के लिए भी शंकराचार्य ने उन्हें सराहा और आशीर्वाद दिया । बारात शाला परिसर में आए हुए सभी श्रद्धालुओं के लिए शरबत, ठंडा पानी और नाश्ते की प्रसाद स्वरूप व्यवस्था की गई थी। प्रमुख गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति इस पावन अवसर पर स्वागताध्यक्ष हेमलता पटेल के साथ गविष्ठ यात्रा के जिला प्रभारी शिवाकांत तिवारी, उदित अवस्थी,धर्मेंद्र कुमार, मोहित वर्मा, सत्यम, सुमन, रानी, मधु, शनी, संयोगिता, पिंकी, रेखा, सुधा, राजरानी, दाताराम, शिवम, मुकुल, उत्कर्ष सहित गुलाबी गैंग की मातृशक्ति और भारी संख्या में क्षेत्रीय संभ्रांत नागरिक व श्रद्धालु उपस्थित रहे। सुजानपुर में आस्था की बयार बहाने के बाद यह दो दिवसीय गविष्ठ यात्रा अपने अगले गंतव्य के लिए आगे बढ़ गई। जनपद के गाजीपुर, जागेश्वर मंदिर और सरकी होते हुए यात्रा खागा और हुसैनगंज क्षेत्रों की ओर रवाना हुई, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं ने महाराज जी का जोरदार स्वागत किया। अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान यह यात्रा फतेहपुर जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न निर्धारित स्थानों से होकर गुजरेगी और जन-जन को गौरक्षा के प्रति जागृत करेगी |

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال