दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के नवनियुक्त डायरेक्टर विनोद अग्रवाल का भव्य सम्मान




दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के नवनियुक्त डायरेक्टर विनोद अग्रवाल का भव्य सम्मान

वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सेक्टर-5 के निवासियों ने किया अभिनंदन

गुरुग्राम। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) में टेक्निकल डायरेक्टर नियुक्त होने पर सेक्टर-5 निवासी एवं वरिष्ठ अभियंता श्री विनोद अग्रवाल का वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन तथा सेक्टर-5 के गणमान्य निवासियों द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।

इस अवसर पर श्री दिनेश वशिष्ठ, पूर्व अध्यक्ष, आरडब्ल्यूए सेक्टर-3, 5 एवं 6 ने कहा कि श्री विनोद अग्रवाल की यह नियुक्ति उनकी वर्षों की मेहनत, ईमानदारी एवं उत्कृष्ट कार्यशैली का परिणाम है। उन्होंने हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी तथा ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने योग्य एवं अनुभवी अधिकारी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर सराहनीय निर्णय लिया है।

कार्यक्रम में वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के चेयरमैन श्री शशिकांत शर्मा ने श्री विनोद अग्रवाल को सम्मानित करते हुए कहा कि वे हमारे पारिवारिक सदस्य होने के साथ-साथ समाज की प्रेरणास्रोत व्यक्तित्व हैं। उनकी नियुक्ति न केवल क्षेत्र बल्कि पूरे हरियाणा के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री अग्रवाल के व्यापक अनुभव और तकनीकी दक्षता से बिजली विभाग की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी तथा प्रदेश की जनता को बेहतर सेवाएं प्राप्त होंगी।

अपने सम्मान से अभिभूत श्री विनोद अग्रवाल ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए अपने प्रेरणास्रोत स्वर्गीय श्री मांगेराम शर्मा जी को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। उन्होंने कहा कि उनका आशीर्वाद सदैव उनके साथ रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य प्रदेश के नागरिकों को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना है, जिससे उद्योगों की प्रगति, किसानों की समृद्धि तथा आम जनता को बिजली कटौती से राहत मिल सके।

इस अवसर पर श्री पुष्कर राज शर्मा ने कहा कि श्री विनोद अग्रवाल ने अपनी उपलब्धियों से सेक्टर-5 और पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर श्री विनोद अग्रवाल को शुभकामनाएं दीं। प्रमुख रूप से श्री गोबिंद सलूजा (पूर्व महासचिव, आरडब्ल्यूए सेक्टर-3, 5 एवं 6), श्री विनोद बंसल, श्री रोहतास अग्रवाल, श्री राहुल शर्मा, श्री मनोज शर्मा, श्री संजय शर्मा, श्री के.सी. शर्मा, श्री एस.के. ओबेरॉय, श्री एस.के. अनेजा, श्री इंद्रजीत मेहता सहित अनेक सम्मानित निवासी उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال