निःशुल्क मेडिकल हेल्थ चेक-अप कैंप का सफल आयोजन किया गया।


दिनांक 31/05/2026 को निरवता हॉस्पिटल, सेक्टर-88A, हरसरू, गुरुग्राम की ओर से Paras Dews Club House, सेक्टर-106, गुरुग्राम में एक निःशुल्क मेडिकल हेल्थ चेक-अप कैंप का सफल आयोजन किया गया।

इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के निवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करना एवं उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। इस निःशुल्क हेल्थ कैंप के दौरान नागरिकों की जनरल कंसल्टेशन, ब्लड प्रेशर (BP), BMI, ब्लड शुगर (शुगर जांच) एवं दर्द प्रबंधन (Pain Management) से संबंधित जांच की गई। बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने शिविर में भाग लिया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।


अस्पताल के संचालक डॉ. सुमित कुमार ने आश्वस्त किया कि वे सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए न केवल लोगों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाएंगे, बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति उचित जानकारी मिल सके।


इस कार्यक्रम के आयोजन में समाज के प्रतिनिधि Mr. Sunil एवं Kapil Kumar ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के जांच शिविर अत्यंत लाभदायक होते हैं। साथ ही निरवता हॉस्पिटल, गुरुग्राम का आभार व्यक्त किया।


निरवता हॉस्पिटल की ओर से शिविर में निम्न चिकित्सकों एवं स्टाफ ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं:


- डॉ. सुमित कुमार (General Physician)

- डॉ. कन्हैया (Physiotherapist)

- डॉ. प्रियंका (Physiotherapist)

- Mr. Sumit Kumar (Nursing Staff)

- Mrs. Lucky (Nursing Staff)

- Mr. Manish Kaushik (Sr. Marketing Manager)

- Ms. Sunita Rao (Marketing Manager)


सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال