डॉ .गजेंद्र गुप्ता ने केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का जन्मदिन मनाया धूमधाम से
गुरुग्राम:5 मई : हरियाणा एक हरियाणवी एक के प्रेरणा स्रोत केंद्रीय मंत्री एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए रोटरी क्लब आफ गुड़गांव साउथ सिटी के सहयोग से पूर्व जिला मीडिया प्रमुख, भाजपा गुरुग्राम,क्लब सेक्रेटरी डा गजेंद्र गुप्ता ने दो स्थानों पर श्रीराम मंदिर सेक्टर पाँच एवं रोटरी ब्लड सेंटर,कादीपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया।ब्लड डोनेशन कैम्प में डा.गजेंद्र गुप्ता ने स्वयं 48वी बार रक्तदान कर किसी जीवन को बचाने का काम किया। साथ ही केंद्रीय मंत्री के जन्मदिन को कुछ ख़ास बनाते हुए रोटरी क्लब के सदस्यों व रक्त दाताओं ने केक काटकर जन्मदिन धूमधाम से मनाया।
पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए क्लब अध्यक्ष संजय मल्होत्रा ने बताया,एक रक्त दाता तीन लोगों के जीवन को बचाने में अहम भूमिका निभाता है। रोटरी ब्लड बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया की श्री गुप्ता अब तक लगभग 48 बार रक्तदान कर चुके हैं और दो बार कोविड प्लाज़्मा भी दान कर चुके हैं। रक्तदान से किसी भी प्रकार की कोई कमज़ोरी नहीं आती है।आज के रक्त दान शिविर में लगभग 50 रक्तदाता एकत्रित हुए,जो किसी अमूल्य जीवन को बचाने में मददगार साबित होगा
इस अवसर पर,रोटरी ब्लड बैंक के प्रेसिडेंट मुकेश शर्मा,रोटरी क्लब के अध्यक्ष संजय मल्होत्रा,रोटरी क्लब 26-27 के अध्यक्ष ऋषि मुनि भारद्वाज,क्लब की पूर्व अध्यक्षा श्रीमती वंदना गजेंद्र गुप्ता,इशिका गुप्ता आदि गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
