विधायक मुकेश शर्मा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर की पूजा-अर्चना
गुरुग्राम, 10 जून: भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र
मोदी जी के सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा देश के इतिहास में सर्वाधिक 4,399 दिनों तक प्रधानमंत्री पद की सेवा देने वाले प्रथम प्रधानमंत्री बनने के गौरवपूर्ण अवसर पर गुरुग्राम के विधायक श्री मुकेश शर्मा जी ने बुधवार को राम मंदिर, राजीव नगर, गुरुग्राम में विशेष पूजा-अर्चना कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्र की निरंतर प्रगति के लिए मंगलकामना की।
इस अवसर पर विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्ष सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित रहे हैं। उनके नेतृत्व में देश ने अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं और भारत आज वैश्विक स्तर पर नई पहचान के साथ आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। जनकल्याण, आत्मनिर्भर भारत, बुनियादी ढांचे के विकास और सुशासन के माध्यम से देश के प्रत्येक वर्ग के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।
विधायक मुकेश शर्मा ने हनुमान चालीसा का पाठ किया, भोग लगाया, सभी उपस्थितिजनों के साथ भजन-कीर्तन किया और उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर शक्ति प्रदान करें, ताकि उनके नेतृत्व में भारत नई ऊँचाइयों को प्राप्त करते हुए विश्व पटल पर और अधिक गौरव के साथ अग्रसर होता रहे।
इस अवसर पर विधायक मुकेश शर्मा जी की पूरी टीम, पार्षद सुनीता वर्मा, पार्षद सुरेखा चौहान, पार्षद रेखा दिनेश सैनी, धर्मचन्द नम्बरदार, राजकुमार यादव, ढाका जी, रमेश पंडित जी, राजकुमार जी, परमजीत कटारिया, प्रवीण यादव, विजय, तेज सिंह राठी, रमेश, अंतराम सैनी, सुखबीर प्रधान, प्रदीप सैनी, राजेंद्र प्रधान, सुरेंद्र जी, ओपी सिंह, धर्मपाल, सतीश गौतम, धूप सिंह, श्रीमती लता जी, श्रीमती निर्मला जी, श्रीमती सुनीला जी सहित अन्य साथीगण एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
