श्री दुर्गा रामलीला कमेटी ट्रस्ट के लगातार चौथी बार प्रधान बने कपिल सलूजा।

 श्री दुर्गा रामलीला कमेटी ट्रस्ट के लगातार चौथी बार प्रधान बने कपिल सलूजा।



गुरुग्राम में कई जगहों पर रामलीला का मंचन अपने धार्मिक ग्रंथों को ध्यान में रखकर किया जाता है इन्हीं रामलीला में से एक रामलीला है श्रीदुर्गा रामलीला कमेटी ट्रस्ट जैकबपुरा, जो अपने अभिनय और  भव्यता के लिए पूरे गुरुग्राम शहर में मशहूर है और इनके कलाकारों का अभिनय दर्शकों को रामायण की तरफ मोहित करता है उसी रामलीला कमेटी ट्रस्ट के द्विवार्षिक चुनाव कल दिनांक 7-6-26 को ट्रस्ट भवन जैकबपुरा गुरुग्राम में आयोजित किए गए। चुनाव पर्यवेक्षक श्री बनवारी लाल सैनी और श्री संजय भसीन की देखरेख में पूरा चुनाव संपन्न करवाया गया। चुनाव की कार्यवाही अनुभवी श्री नरेश सैनी ने की। सर्व प्रथम रामलीला कमेटी ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने पिछले वर्षों का आय व्यय और भवन खरीद का लेखा जोखा सदन के सामने प्रस्तुत किया और प्रधान कपिल सलूजा ने अपनी कार्यकारिणी भंग की। 

चुनाव पर्यवेक्षक श्री बनवारी लाल ने सभी सदस्यों से चुनाव न कर, चयन करने पर जोर दिया और ऐसे व्यक्ति का चयन करने के लिए कहा जो भगवान के प्रति समर्पित हो,ईमानदार हो और सभी को साथ लेकर काम करता हो और साथ ही ये भी बताया कि किस आज ट्रस्ट के  संविधान अनुसार  केवल प्रधान पद पर ही चुनाव किया जायेगा। इसके लिए कोई भी एक सदस्य किसी भी नाम प्रधान पद के लिए प्रपोज करेगा और दूसरा सदस्य उसका समर्थन करेगा। जैसे ही चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई सबसे पहले श्री राजेश जैन  ने श्री कपिल सलूजा के नाम का प्रस्ताव प्रधान पद के लिए रखा जिसका समर्थन श्री दलीप भारद्वाज,श्री मुकेश राज,श्री विकास गुप्ता व सदन में उपस्थित सभी सदस्यों ने एक मत से सर्वसम्मति से श्री कपिल सलूजा को प्रधान पद के लिए चुना।

 चुनाव पर्यवेक्षक श्री बनवारी लाल जी ने लगातार चौथी बार प्रधान पद के लिए चुने गये श्री कपिल सलूजा को शुभकामनाएं दी और उनको यह अधिकार दिया कि वह अपनी कार्यकारिणी स्वयं तैयार करे। सभी वरिष्ठ सदस्यों ने प्रधान कपिल सलूजा को अपना स्नेहिल आशीर्वाद दिया और आगे इसी प्रकार काम करने को कहा। प्रधान ने अपने संबोधन में सभी उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद किया और ये वादा किया रामलीला को और अधिक भव्य और प्रभावी,सुंदर बनाने में अपना पूरा तन मन धन लगा देंगे। आज की चुनाव प्रक्रिया में सदन में उपस्थित श्री देवेंद्र जैन, श्री राम प्रकाश ठाकुर,श्री रमेश कालरा, दिलीप भारद्वाज, एस के शर्मा जी,राजेश जैन,विकास गुप्ता, अशोक प्रजापति, प्रदीप गुप्ता, रजनीश पाहुजा, दिलीप सिवान सतीश मचीवाल,प्रदीप मोदी,कमल सलूजा आशीष गुप्ता,गगन गुलाटी,खुशीराम हेमंत वर्मा, मनोज तंवर, राजकुमार,हैप्पी गगनदीप सैनी आदि सदस्य गण उपस्थित थे

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال