महिला शक्ति मंच ने चलाया सफाई अभियान, लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

गुरुग्राम। महिला शक्ति मंच की संस्थापक संतोष श्रीपाल शर्मा के नेतृत्व में रविवार सुबह वार्ड-33 लक्ष्मण विहार क्षेत्र में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान रेलवे लाइन से शनि मंदिर चौक तक चलाया गया, जिसमें महिला शक्ति मंच, श्री श्याम प्रेमियों तथा एमसीजी कर्मचारियों ने मिलकर क्षेत्र की सफाई की।

संतोष श्रीपाल शर्मा ने बताया कि इससे पूर्व 7 जून को रेलवे स्टेशन से प्रकाश पुरी चौक तक सफाई अभियान चलाया गया था। उसी आह्वान को आगे बढ़ाते हुए आज महिला शक्ति मंच एवं स्थानीय लोगों ने मिलकर क्षेत्र की मुख्य गलियों से कूड़ा-कचरा, मिट्टी एवं गंदगी को हटाकर स्वच्छता का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि यदि सभी सामाजिक संगठन और आमजन इसी प्रकार सफाई के प्रति जागरूक होंगे तो गुरुग्राम देश के सुंदर सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल होगा। उन्होंने लोगों से सफाई रखने, पेड़-पौधे लगाने तथा बिजली और पानी बचाने की अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण ही सच्ची देशभक्ति और सबसे बड़ा धर्म है। शुद्ध ऑक्सीजन और स्वच्छ वातावरण से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है।

सफाई अभियान में महिला शक्ति मंच की ओर से पूनम जांगड़ा, पिंकी कौशिक, पूनम रोहिला, सरिता पांडे, अलका त्यागी, मोना, सुमन, मीना नरवाल, कुसुम, सुनीता, रश्मी रेशु सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं। 

इसके अलावा ,पवन सोनी, बंटी गौरव शर्मा, सुनील शर्मा, सोनू गुलिया, शशि, भूपेंद्र, विजय, अर्जुन और विनय गुलिया सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अभियान में शामिल हुए।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال