श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज के शहीदी दिवस पर छबील सेवा का आयोजन

श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज के शहीदी दिवस पर छबील सेवा का आयोजन

गुरुग्राम, हरियाणा। मानवता, सेवा, करुणा एवं विनम्रता के प्रतीक पंचम सिख गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज के पावन शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में ऑल स्किल एंड रिसर्च (ASR) फाउंडेशन द्वारा छबील सेवा (मीठे शीतल जल का वितरण) का आयोजन किया जा रहा है।


पिछले तीन वर्षों की तरह, इस वर्ष भी यह सेवा कार्यक्रम गुरुवार, 18 जून, 2026 को प्रातः 10:00 बजे से प्रकाश पुरी चौक, बस स्टॉप, रेलवे रोड, गुरुग्राम में आयोजित होगा। इस अवसर पर राहगीरों एवं आमजन को मीठा एवं शीतल जल वितरित किया जाएगा।


फाउंडेशन के अध्यक्ष एम. पी. शर्मा तथा  पदाधिकारियों ने बताया कि गुरु अर्जन देव जी महाराज का जीवन त्याग, सेवा, सहिष्णुता एवं मानव कल्याण का अद्भुत संदेश देता है। उनके शहीदी दिवस पर आयोजित यह छबील सेवा समाज में प्रेम, भाईचारे एवं निःस्वार्थ सेवा की भावना को बढ़ावा देने का एक विनम्र प्रयास है।


संस्था ने सभी नागरिकों, समाजसेवियों एवं श्रद्धालुओं से इस पुण्य कार्य में सहभागी बनने और मानवता की सेवा में अपना योगदान देने का आग्रह किया है। इसके लिए आप 9868814492 पर संपर्क कर सकते हैं।


 सभी इच्छुक व्यक्ति शारीरिक सेवा, चीनी, शरबत, दूध, पेपर ग्लास, बर्फ, स्वच्छ पेयजल, नकद सहयोग इत्यादि में अपना सहयोग दे सकते हैं।


संस्था का मानना है कि प्रत्येक छोटा या बड़ा योगदान इस पवित्र सेवा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।


संस्था का ये भी मानना है  सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। आइए, गुरु साहिब के बताए मार्ग पर चलकर मानवता की सेवा करें।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال