सेक्टर 10A गुरुग्राम में बड़ी लापरवाही!
सड़क किनारे खुला पड़ा गहरा नाला, ऊपर निकला सरिया बना हादसों का कारण
गुरुग्राम: सेक्टर 10A में बीजेपी नेता कमल यादव के दफ्तर से कुछ दूरी पर और सूधा यादव व नवीन गोयल के घर वाले क्षेत्र में पिछले लंबे समय से सड़क किनारे गहरा नाला खुला पड़ा है। नाले में पानी जमा होने से उसका रंग हरा पड़ चुका है, जिससे साफ है कि यह काम महीनों से अधूरा पड़ा हुआ है।
सबसे बड़ी बात यह है कि मौके पर ना कोई सुरक्षा पट्टी लगाई गई है और ना ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है, जबकि यह सड़क काफी व्यस्त मार्ग माना जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां कई वाहन चालक और साइकिल सवार गिरकर घायल हो चुके हैं।
स्थानीय लोगों में भारी नाराज़गी
मुकेश, अनिल गुप्ता, पयूष, जय प्रकाश, कमल किशोर, जगदेव प्रसाद, सतेन्द्र पटेल, शंभू प्रसाद, राजेश कुमार, राजू गुप्ता, राजेश सिंह, धर्मेंद्र, अजय सिंह और भूपेन्द्र सहित कई लोगों ने आरोप लगाया कि “एक साल से हालात ऐसे ही हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।”
काम में तेजी सिर्फ कागज़ों में!
लोगों का कहना है कि विकास कार्यों में तेजी के दावे किए जाते हैं, लेकिन धरातल पर तस्वीर बिल्कुल अलग दिखाई देती है।
कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नाले को ढका जाए और सुरक्षा इंतज़ाम किए जाएं, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना को रोका जा सके।
