ब्राह्मण समाज ऑफ इंडिया ने महिला सशक्तिकरण पर किया मंथन, बच्चों की शिक्षा पर जोर
राजनीति में ब्राह्मण समाज की भागीदारी पर भी हुई चर्चा
महिला सशक्तिकरण समाज की प्रगति का आधार: डॉ. मुकेश शर्मा
महिला सशक्तिकरण से ही आगे बढ़ेगा देश: उत्तम तिवारी
गुरुग्राम: ब्राह्मण समाज ऑफ इंडिया (कोर कमेटी) की एक महत्वपूर्ण बैठक गांव सिलोखरा में आयोजित की गई, जिसमें महिला सशक्तिकरण, सामाजिक भागीदारी और संगठनात्मक विस्तार को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में ब्राह्मण समाज की राजनीति में भागीदारी पर भी चर्चा हुई। बैठक में महिलाओं की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने तथा उन्हें नेतृत्व के अवसर प्रदान करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता जे. एस. मराठा ने की।
ब्राह्मण समाज ऑफ इंडिया के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मुकेश शर्मा ने कहा कि "महिला सशक्तिकरण केवल एक सामाजिक अभियान नहीं, बल्कि एक मजबूत और विकसित राष्ट्र की आधारशिला है। जब महिलाओं को शिक्षा, सम्मान और नेतृत्व के अवसर मिलते हैं तो पूरा समाज प्रगति की ओर अग्रसर होता है। आज आवश्यकता इस बात की है कि महिलाएं सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक क्षेत्रों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करें और संगठन उन्हें हर स्तर पर सहयोग प्रदान करें। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव उत्तम तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण समाज ऑफ इंडिया महिलाओं के उत्थान और उनके अधिकारों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
संगठन गांव-गांव और शहर-शहर महिलाओं को जागरूक करने, उन्हें नेतृत्व के लिए तैयार करने तथा सामाजिक गतिविधियों में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाएगा।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से सुनीता शर्मा को ब्राह्मण समाज ऑफ इंडिया महिला विंग का गुरुग्राम जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति पर उपस्थित सदस्यों ने उनका स्वागत किया और संगठन को मजबूत करने के लिए शुभकामनाएं दीं। सुनीता शर्मा ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे महिलाओं को संगठित करने, उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी। इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे और समाज में महिलाओं की स्थिति को और सशक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों का संकल्प लिया।
बैठक में प्रो. अनुराग मिश्रा, देवेश शर्मा, अतुल मिश्रा, विजय शर्मा, राकेश पांडेय, आर. एम. भारद्वाज, अत्तर सिंह शर्मा, महेंद्र पाल वशिष्ठ, राधेश्याम शर्मा, के. एल. पांडेय, सुरेंद्र तिवारी, पी. डी. शर्मा, तेजपाल, देवी राम शर्मा, सुदांशु त्रिवेदी, शुभम शर्मा, मनोज शर्मा, योगेश शर्मा, प्रवीण शर्मा, ममता शर्मा, श्वेता शर्मा तथा अनिल शर्मा सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के अंत में समाज में महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने और संगठन को अधिक सशक्त एवं जनहितैषी बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।
