अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शुभम त्यागी फाउंडेशन ने आयोजित की सप्ताहभर योग कार्यशाला

 


अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शुभम त्यागी फाउंडेशन ने आयोजित की सप्ताहभर योग कार्यशाला

गुरुग्राम। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर शुभम त्यागी फाउंडेशन द्वारा झाड़सा गांव सेंटर में एक सप्ताह की योग कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का संचालन स्वयंसेविका आरिका शर्मा द्वारा किया गया, जिसमें बच्चों और आसपास के लोगों ने बढ़-चढ़कर उत्साहपूर्वक भाग लिया।



कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जूही शर्मा ने बताया कि कार्यशाला के दौरान बच्चों ने योगाभ्यास के साथ-साथ विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों का आनंद लिया। बच्चों को योग के महत्व, स्वास्थ्य संतुलन और जागरूकता का संदेश दिया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों ने प्रतिदिन योग करने की शपथ भी ली।

उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का भी माध्यम है। कार्यशाला के माध्यम से लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील “करो योग, रहो निरोग” का संदेश भी दिया गया।

कार्यशाला के समापन पर बच्चों और स्थानीय लोगों ने नियमित रूप से योग अपनाने का संकल्प लिया तथा आयोजन की सराहना की।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال