पार्थ सोसायटी में मेगा SIR एवं हेल्थ कैंप का आयोजन
समाजसेवी सत्यपाल कंबोज ने लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए लगाया विशेष शिविर
गुरुग्राम। पार्थ सोसायटी एवं आसपास की अन्य सोसाइटियों के निवासियों की सहायता के उद्देश्य से प्रसिद्ध समाजसेवी एवं गुरुग्राम महानगर भारतीय जनता पार्टी कार्यकारिणी सदस्य सत्यपाल कंबोज द्वारा मेगा SIR एवं हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाया।
कैंप में SIR से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए BLA-1, BLA-2 और BLO अधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने लोगों की वोटर लिस्ट, दस्तावेज़ सुधार एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं में सहायता की। इसके साथ ही फ्री हेल्थ कैंप के तहत लोगों के लिए आई चेकअप, डेंटल चेकअप, कानूनी सलाह तथा फिजियोथैरेपी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
फिजियोथैरेपी सेवा में विशेषज्ञ मोनिका राघव के नेतृत्व में लोगों को दैनिक जीवन से जुड़ी शारीरिक परेशानियों से राहत देने के लिए परामर्श एवं उपचार दिया गया।
इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए सत्यपाल कंबोज ने कहा कि वे इस प्रकार के सामाजिक आयोजन लगभग हर महीने करते हैं, विशेषकर जिस दिन प्रधानमंत्री Narendra Modi का ‘मन की बात’ कार्यक्रम होता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से प्रेरणा लेकर वे समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं।
उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के कैंप आयोजित किए जाते रहेंगे, जिनमें लोगों को पैन कार्ड, वोटर कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड बनवाने एवं उनमें सुधार कराने जैसी समस्याओं का समाधान उपलब्ध कराया जाएगा।
