राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की ईडी-सीबीआई से जांच क्यों नहीं करवा रही सरकार: भारत मदान

 राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की ईडी-सीबीआई से जांच क्यों नहीं करवा रही सरकार: भारत मदान

-करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े मामले में पारदर्शिता जरूरी

-कांग्रेस नेता भारत मदान ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की

गुरुग्राम, 29 जून: हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष (व्यापार मंडल-ट्रेडर्स) भारत मदान ने अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावा चोरी के कथित मामले में हुई पुलिस कार्रवाई और बरामदगी की खबरों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि जब मामला करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा है, तो इसकी निष्पक्ष और व्यापक जांच होनी चाहिए।



भारत मदान ने कहा कि मीडिया रिपोर्टों के अनुसार पुलिस ने कई आरोपियों के यहां छापेमारी कर नकदी बरामद की है। यदि प्रथमदृष्टया इतने गंभीर आरोप सामने आए हैं, तो सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या इस मामले की जांच केवल पुलिस तक सीमित रहेगी या ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों से भी कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि आस्था के केंद्रों से जुड़े मामलों में पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। दोषी चाहे कोई भी हो, उसके खिलाफ निष्पक्ष और कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए। 

साथ ही जांच पूरी होने तक किसी को दोषी मानना उचित नहीं है, लेकिन सभी तथ्यों को सार्वजनिक करना सरकार की जिम्मेदारी है। भारत मदान ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, चढ़ावे के प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाए तथा जांच के निष्कर्ष सार्वजनिक किए जाएं ताकि श्रद्धालुओं का विश्वास बना रहे।
Previous Post Next Post

نموذج الاتصال