सामाजिक मुद्दों पर गहनता से विचार किया जाए : राष्ट्रीय परशुराम परिषद

 आज राष्ट्रीय परशुराम परिषद गुरुग्राम जिला कार्यकारिणी की मीटिंग जिला अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता श्रीपाल शर्मा की अध्यक्षता में  हुई अध्यक्ष श्रीपाल शर्मा ने बताया कि परिषद की तरफ से कई सामाजिक मुद्दों पर चर्चा हुई और आए हुए सभी लोगों ने अपने-अपने सुझाव दिए आज सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा यह था की जो लड़का लड़की लव इन रिलेशनशिप में रहने की बात करते हैं या रह रहे हैं राष्ट्रीय परशुराम परिषद पुर जोर विरोध करती है क्योंकि यह हमारी सनातन व हिंदू संस्कृति नहीं है यह पश्चिमी सभ्यता की बातें हैं शादी से पहले हम इकट्ठे रहे अगर इतना ही प्यार है और विश्वास है तो पहले शादी करो कोर्ट मैरिज करो फिर आराम से रहो 

और अपनी गृहस्थी चलाओ दूसरा सरकार व प्रशासन से हम मांग करते हैं कि एक ही गांव एक ही गोत्र में शादी नहीं होनी चाहिए इससे सामाजिक ताना-बाना आपसी भाईचारा खराब होता है सरकार ने मान्यता नहीं देनी चाहिए सर्वोच्च न्यायालय ने फैसला दे दिया लेकिन समाज ने मान्यता नहीं दी इस वजह से आपस में बहुत सारी जगह बहुत ज्यादा नफरत व आपसी झगड़े बढ़ रहे हैं मर्डर भी हुए हैं हरियाणा के खाप प्रतिनिधियों ने भी इन सामाजिक मुद्दों पर अपनी आवाज उठाई है 

इसलिए राष्ट्रीय परशुराम परिषद इन सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों का समर्थन करती है और सरकार से निवेदन करती है कि इन सामाजिक मुद्दों पर गहनता से विचार किया जाए आज की मीटिंग में श्रीपाल शर्मा, उमेश शर्मा, सुशील शर्मा, लीलाधर शास्त्री, बनवारी लाल, बृज किशोर, राजवीर शर्मा, लोमेश शर्मा, गिरिराज, मोहनशर्मा, श्रीकृष्ण, हनुमान प्रसाद, युवा अध्यक्ष दीवांशु एडवोकेट, हतीश कौशिक, विकास तिवारी, सिद्धांत वशिष्ठ आदि शामिल रहे

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال