श्री दुर्गा रामलीला कमेटी की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
प्रधान कपिल सलूजा ने सर्व सम्मति से किया नई टीम का गठन
गुरुग्राम। श्री दुर्गा रामलीला कमेटी, जैकमपुरा (गुरुग्राम) के लगातार चौथी बार सर्वसम्मति से निर्वाचित प्रधान कपिल सलूजा ने नई कार्यकारिणी टीम का गठन किया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को दो वर्ष के कार्यकाल हेतु विधिवत नियुक्ति-पत्र प्रदान किए गए।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से शपथ लेते हुए संकल्प लिया कि वे पूर्ण निष्ठा, समर्पण और सेवा-भाव के साथ भगवान श्रीराम की लीलाओं के आयोजन में अपना योगदान देंगे तथा गुरुग्राम की रामलीला को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
इस अवसर पर नवनियुक्त संरक्षक के.सी. नारंग, राम प्रकाश ठाकुर, देवेंद्र जैन, दलीप भारद्वाज, नरेश सैनी, संजय भसीन, प्रदीप मोदी एवं राजेश जैन उपस्थित रहे।
संस्था के चेयरमैन बनवारी लाल सैनी, सह-चेयरमैन सतीश माचीवाल, विकास गुप्ता, प्रधान कपिल सलूजा, वरिष्ठ उपप्रधान मुकेश राज, उपप्रधान जगभूषण गुप्ता, दीपक दुआ एवं दलीप सिवान, महासचिव अशोक प्रजापत, सह-सचिव गगन गुलाटी एवं अमित सैनी, संगठन मंत्री गगनदीप सैनी एवं संजय माचीवाल, कोषाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, सह-कोषाध्यक्ष खुशी राम गौला एवं हंसराज गुप्ता, प्रेस सचिव राज कुमार सैनी, लेखा परीक्षक रजनीश पाहुजा, कार्यकारिणी सदस्य कमल सलूजा, उमेश सैनी, आशीष गुप्ता (आशु) एवं हेमंत प्रजापति, विधि सलाहकार एस.के. शर्मा, रंगाचार्य यशपाल सैनी, मुख्य कला निर्देशक अशोक सौदा, कला निर्देशक तिजेंद्र सैनी, मंच सज्जा प्रभारी पुनीत सहगल, भव्य सलूजा एवं गोविंद सिवान, संग्रह कक्ष प्रभारी संजय माचीवाल, गगनदीप सैनी, नवीन वर्मा, गौरव सैनी एवं भुवन जैन, रूप सज्जा प्रभारी सचिन वर्मा तथा प्रमुख व्यवस्था संचालक रोहताश मीणा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
प्रधान कपिल सलूजा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि पूरी टीम एकजुट होकर श्रीराम की भव्य एवं दिव्य लीलाओं का आयोजन करेगी तथा गुरुग्राम की रामलीला की गौरवशाली परंपरा को और अधिक प्रतिष्ठित बनाएगी।
