मनीष सैदपुर ने कोर सप्लीमेंट स्टोर का रिबन काटकर उद्घाटन किया
गुरुग्राम। फिटनेस और हेल्थ सप्लीमेंट्स के क्षेत्र में एक और कदम जुड़ गया।गुरूग्राम के फर्रूखनगर में रवि और विक्की के नए उद्यम "कोर सप्लीमेंट" का उद्घाटन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मनीष सैदपुर ने रिबन काटकर स्टोर का उद्घाटन किया गया।इस अवसर पर रवि विक्की को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
मुख्य अतिथि मनीष सैदपुर ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने के लिए स्थानीय उद्यमों को बढ़ावा देना जरूरी है।युवाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक करने वाला यह प्रयास सराहनीय है मनीष सैदपुर ने बताया की दोनों भाई लोगों को नशे के प्रति जागरूक करने का काम व युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का काम कर रहें हैं रवि और विक्की गांव में एक जिम भी चलाते हैं और युवाओं को प्रेरित करने का काम करते हैं मनीष सैदपुर ने युवाओं से मीडिया के माध्यम से निवेदन किया कि नशे से दूर रहें।
कोर सप्लीमेंट की टीम द्वारा दिए गए मान-सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में सूबेदार धन सिंह,सोमवीर सिंह,ब्रह्म सिंह,तेजिंदर यादव,देवेंद्र चौहान,मनोज चौहान,चंदन,दीपक चौहान,कोर सप्लीमेंट के मालिक रवि चौहान,विक्की चौहान आदि गणमान्य लोग मौजूद रहें।
